बांग्लादेश में बस नदी में गिरी: 23 लोग पानी में डूबे

बांग्लादेश में एक ट्रेवल बस नदी में गिरने से 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। हादसा राजबाड़ी जिले के दाउलादिया टर्मिनल के पास हुआ, जिसमें ज्यादातर यात्री ईद की छुट्टियां खत्म कर ढाका लौट रहे थे।

बांग्लादेश में बस नदी में गिरी: 23 लोग पानी में डूबे
google

बांग्लादेश में एक ट्रेवल बस अचानक नदी में गिर गई। हादसे में 23 लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि 11 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। हादसे के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसा 25 मार्च की शाम करीब 5:15 बजे हुआ।

हादसा तब हुआ जब बस एक बड़ी नाव पर चढ़ रही थी, तभी ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया और बस आगे बढ़कर सीधे पद्मा नदी में जा गिरी। हादसा राजबाड़ी जिले में दाउलादिया टर्मिनल के पास हुआ।

बस में सवार ज्यादातर यात्री ईद की छुट्टियां खत्म कर ढाका जा रहे थे। हादसे के वक्त कुछ लोग बस के बाहर भी खड़े थे, जिससे उनकी जान बच गई। हादसे के बाद बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने दुख जताया और जांच के आदेश दिए।

बस को नदी से बाहर निकालने में करीब 6 घंटे लग गए। रात में बस बाहर निकाली गई, जिसमें से करीब 21 लाशें मिलीं। साथ ही, नदी में गोताखोर सेना और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और लापता लोगों की तलाश में जुट गए।