भोपाल में कल से 9:30 बजे खुलेंगे स्कूल, आगर मालवा में दो दिन की छुट्टी

भोपाल। सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. अब स्कूल सुबह 9:30 बजे के बाद ही लगाए जाएंगे.आगर मालवा जिले में भी नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय स्कूलों में 5 जनवरी और 6 जनवरी को अवकाश रहेगा।

भोपाल में कल से 9:30 बजे खुलेंगे स्कूल, आगर मालवा में दो दिन की छुट्टी
image source : google

MP News: ठंड को देखते हुए भोपाल में सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. अब स्कूल सुबह 9:30 बजे के बाद ही लगाए जाएंगे. यह आदेश सोमवार, 5 जनवरी से प्रभावी होगा. 

Bhopal School Time Table Update 2026

ठंड और कोहरे के कारण लिया फैसला

भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, अब नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल सुबह 9:30 बजे से पहले नहीं खुल सकेंगे. सुबह की भीषण ठंड और कोहरे के कारण छोटे बच्चों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

आगर मालवा में दो दिन का अवकाश घोषित

मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में भी लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रभाव के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर प्रीति यादव के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने स्कुलों को दो दिन बंद करने का निर्णय लिया.जारी आदेश के अनुसार नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय स्कुलों में 5 जनवरी और 6 जनवरी को अवकाश रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ संचालित नहीं की जाएंगी।प्रशासन द्वारा यह कदम छोटे बच्चों को ठंड से होने वाली संभावित बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से उठाया गया है। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।