RE-2 की राह में आ रही बाधाएं हटाने की कार्रवाई : टीम पर पथराव, 3 महिलाओं समेत 9 हिरासत में

Indore News : कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंके। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया। मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित कुल 9 लोगों को हिरासत में लिया है।

RE-2 की राह में आ रही बाधाएं हटाने की कार्रवाई : टीम पर पथराव, 3 महिलाओं समेत 9 हिरासत में

Indore News : मध्य प्रदेश। इंदौर में तीन साल से अधूरे पड़े आरई-2 के करीब एक किलोमीटर हिस्से को पूरा करने के लिए नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। बंगाली से पीपल्याहाना के बीच सड़क निर्माण में बाधक 80 से ज्यादा निर्माण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान हंगामे और पथराव की स्थिति भी बनी, जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया।

दरअसल, इंदौर में आरई-2 की अधूरी कनेक्टिविटी को पूरा करने के लिए नगर निगम ने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की है। बंगाली से पीपल्याहाना के बीच बिचौली कांकड़, शिव नगर और शिव दर्शन नगर में 80 से ज्यादा बाधक निर्माण हटाए गए। 

मौके पर जेसीबी, पोकलेन, निगम अमला और भारी पुलिस बल तैनात रहा। करीब 55 करोड़ रुपए खर्च होने के बावजूद यह सड़क कनेक्टिविटी पिछले तीन साल से अधूरी पड़ी है। 

निगम का दावा है कि बाधाएं पूरी तरह हटने के बाद सड़क निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा। इससे भूरी टेकरी, पीपल्याहाना, बंगाली और नायता मुंडला आरटीओ क्षेत्र को वैकल्पिक कनेक्टिविटी मिल सकेगी। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया और स्थिति हंगामे में बदल गई। 

कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंके। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले में तीन महिलाओं सहित कुल 9 लोगों को हिरासत में लिया है।