Swatantra Bhardwaj को जमानत : पटियाला हाउस कोर्ट ने रेगुलर बेल की मंजूर, SC-ST एक्‍ट में दर्ज है केस

Swatantra Bhardwaj Bail Granted : स्‍वतंत्र भारद्वाज को SC/ST एक्ट से जुड़े मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली स्थित पटियाला कोर्ट से नियमित जमानत मिली है।

Swatantra Bhardwaj को जमानत : पटियाला हाउस कोर्ट ने रेगुलर बेल की मंजूर, SC-ST एक्‍ट में दर्ज है केस

Swatantra Bhardwaj Bail Granted : दिल्ली। पटियाला हाउस अदालत ने जंतर-मंतर पर हुए कथित विवाद से जुड़े एससी/एसटी एक्ट के मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को नियमित जमानत दे दी है. अदालत ने मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद भारद्वाज की नियमित जमानत याचिका मंजूर कर ली है। इससे पहले पिछली सुनवाई में अदालत ने भारद्वाज को 3 सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी। इस अवधि के समाप्त होने के बाद मंगलवार को मामले की सुनवाई हुई, जिसमें अदालत ने नियमित जमानत देने का फैसला किया। 

बता दें कि, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान स्‍वतंत्र भारद्वाज पर दलित छात्रा निशू आजाद के पिता के साथ मारपीट करने का आरोप है। इसी मामले में उनके खिलाफ SC/ST एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

स्वतंत्र भारद्वाज के वकील ने कही ये बात 

स्वतंत्र भारद्वाज के वकील उमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि, "स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत याचिका आज विशेष अदालत के समक्ष सूचीबद्ध की गई थी और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उनकी जमानत की पुष्टि कर दी है। इसका मतलब है कि इस मामले में आरोप पत्र दायर होने और मुकदमा पूरा होने तक वह जेल से बाहर रहेंगे।

विपरीत पक्ष न्यायाधीश को यह समझाने की कोशिश कर रहा था कि उन्हें हिरासत में लिया जाना चाहिए और हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता है। लेकिन हम अदालत को यह समझाने में सफल रहे कि उन्होंने अंतरिम पर अदालत द्वारा लगाई गई किसी भी शर्त का उल्लंघन नहीं किया है। तो, मुझे लगता है, इसके कारण, अदालत ने अब जमानत आदेशों की पुष्टि कर दी है। 

ये है पूरा मामला 

दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 जून को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित विवाद से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान शिकायतकर्ता और स्वतंत्र भारद्वाज के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई थी। बताया गया है कि विवाद की शुरुआत वीडियो बनाए जाने को लेकर हुई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी दौरान स्वतंत्र भारद्वाज पर शिकायतकर्ता के सिर पर लोहे के भारी कड़े से कथित तौर पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया।