Balod Acid Attack : लव-प्रपोजल ठुकराने पर छात्रा पर फेंका एसिड, चेहरा-आंख झुलसे; आरोपी पुलिसकर्मी का बेटा

Balod Acid Attack : एसिड अटैक में छात्रा के शरीर का दाहिना हिस्सा, चेहरा और आँख के आसपास का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। हालत गंभीर होने पर पीड़िता को रायपुर रेफर किया गया है।

Balod Acid Attack : लव-प्रपोजल ठुकराने पर छात्रा पर फेंका एसिड, चेहरा-आंख झुलसे; आरोपी पुलिसकर्मी का बेटा

Balod Acid Attack : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। एसिड अटैक पीड़िता हेड कांस्टेबल की बेटी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, छात्रा जब आमापारा की लाइब्रेरी से पढ़कर लौट रही थी तभी आत्मानंद स्कूल के सामने सिंचाई कॉलोनी में छात्रा पर एसिड से हमला किया गया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। 

बॉडी का दाहिना हिस्सा झुलसा 

इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि, मुख्य आरोपी बालोद कण ही रहना वाला है। पीड़िता और आरोपी एक ही कोचिंग में पढ़ चुके हैं। आरोपी ने पीड़िता को प्रपोज किया था, लेकिन पीड़िता ने प्रपोजल ठुकरा दिया था। जिससे नाराज होकर आरोपी ने छात्रा पर अपने दोस्त से हमला करवाने की प्लानिंग की।

इस एसिड अटैक में छात्रा के शरीर का दाहिना हिस्सा, चेहरा और आँख के आसपास का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। घटना के बाद छात्रा को बालोद जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक छात्रा MA की पढ़ाई पूरी कर चुकी है। अभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है।

दोनों आरोपी गिरफ्तार 

वहीं आरोपी युवक CCTV में भागते हुए नजर आया था, मुख्य आरोपी को बालोद में उसके किराए के मकान से पकड़ा गया। जबकि उसका दोस्त कोंडागांव में महिंद्रा बस से पकड़ा गया, जिसमें एकक युवती भी शामिल है। पुलिस आज मामले का पूरा खुलासा करेगी।

आरोपी भी पुलिसकर्मी का बेटा

पुलिस के मुताबिक, बालोद एसिड अटैक का मुख्य आरोपी बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारीखुर्द का रहने वाला है और बालोद शहर के आमापारा में किराए के मकान में रहता था। उसके पिता मानपुर-मोहला जिले में पदस्थ पुलिसकर्मी हैं।

मुख्य आरोपी ने करीब एक सप्ताह पहले भैरमगढ़ (बीजापुर) से अपने बचपन के दोस्त को बालोद बुलाया था। दोस्त अपनी महिला मित्र को भी साथ लेकर आया था। पुलिस के अनुसार, सोमवार को एसिड अटैक से पहले आरोपी ने कमरौद में महिला मित्र की मांग भरकर उससे कथित रूप से शादी की थी।

इसके बाद लाइब्रेरी से लौट रही छात्रा पर एसिड अटैक किया गया। मुख्य आरोपी को लगा था कि बाहर से बुलाया गया युवक वारदात के बाद आसानी से निकल जाएगा। हालांकि, पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे कोंडागांव से गिरफ्तार कर लिया।

सुंदरता पर गुमान है...चेहरा जला देना

शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी ने अपने फ्रेंड के साथ एसिड अटैक करने की प्लानिंग बनाई थी। मुख्य आरोपी ने एसिड की बोतल लाकर अपने फ्राइडन को दी थी और कहा था कि, उसे अपने सुंदरता पर बहुत गुमान है न तो उसका चेहरा जला देना। 

इसके बाद युवक को छात्रा की रेकी करने भेजा गया। सोमवार दोपहर 12:30 वह छात्रा लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी पीछे से आया और उसके चेहरे पर एसिड फेंककर फरार हो गया।

छात्रा से अस्पताल मिलने पहुंची विधायक

घटना की जानकारी लगने के बाद संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा रायपुर अस्पताल पहुंचकर छात्रा से मुलाकात कर हाल-चाल जाना। गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।