मऊगंज में गूंजा सामाजिक एकता का स्वर: धर्मशाला की उठी मांग

Mauganj News: सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दशहरा पर्व के बाद मऊगंज में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन एवं मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह होगा।

मऊगंज में गूंजा सामाजिक एकता का स्वर: धर्मशाला की उठी मांग

राजेंद्र पयासी @ मऊगंज

अखिल भारतीय प्रजापति (कुंभकार) महासंघ जिला मऊगंज के तत्वावधान में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सामाजिक एकजुटता, शिक्षा और कुरीतियों के उन्मूलन पर सार्थक चर्चा हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य काशी प्रसाद प्रजापति रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महावीर प्रसाद प्रजापति उमरी, हनुमान प्रसाद प्रजापति पटेहरा, शिवराम प्रजापति मऊगंज एवं छोटेलाल प्रजापति फूल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के मऊगंज जिला अध्यक्ष राममिलन प्रजापति ने की।

बैठक में छह महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन किया गया। जाति प्रमाण पत्र जारी कराने में अहम भूमिका निभाने वाले मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल, देवतालाब विधायक गिरीश गौतम, मनगवां विधायक नरेंद्र प्रजापति एवं विंध्य विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति का स्वागत समारोह आयोजित करने, कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों का सम्मान करने, मऊगंज जिले में प्रजापति धर्मशाला हेतु भूमि की मांग, पैतृक व्यवसाय करने वाले कुम्हारों को शैला चाक दिलाने, दहेज प्रथा, अंधविश्वास, पाखंडवाद जैसी कुरीतियों पर रोक लगाने तथा सामाजिक उत्थान में शिक्षा को आधार बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दशहरा पर्व के बाद मऊगंज में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन एवं मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह होगा।

बैठक में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष पी.एल. अकेला, महासचिव उमेश कुमार प्रजापति, युवा अध्यक्ष रोशनलाल प्रजापति, हनुमना अध्यक्ष रामलखन प्रजापति, मऊगंज अध्यक्ष जमुना प्रसाद प्रजापति, लालमणि प्रजापति, अनिल प्रजापति, अंगद प्रसाद प्रजापति उमरी, रामभुवन प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, रामसुंदर प्रजापति पटेहरी, रामबहोर प्रजापति, राजबहोर प्रजापति अमहा, शैलेंद्र प्रजापति, रावेंद्र प्रजापति मऊगंज सहित बड़ी स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।