Chirag Paswan CG Visit : छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ेगी LJP... रायपुर में बोले चिराग पासवान, भूपेश बघेल ने कहा- आने दीजिए
Chirag Paswan CG Visit : मंत्री चिराग पासवान ने कहा छत्तीसगढ़ उन राज्यों में शामिल है, जहां उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के समर्थक बड़ी संख्या में रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पार्टी का संगठन भी मजबूत है।
Chirag Paswan CG Visit : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपनी मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी में है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि एलजेपी (रामविलास) छत्तीसगढ़ में भी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ उन राज्यों में शामिल है जहां उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के समर्थक बड़ी संख्या में रहे हैं।
संगठन मजबूत, सक्रियता बढ़ाने का फैसला
चिराग पासवान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पार्टी का संगठन भी मजबूत है। ऐसे में पार्टी अब यहां अपनी राजनीतिक और चुनावी सक्रियता बढ़ाएगी। संगठन को और मजबूत करने के साथ आगे बढ़ने की दिशा में काम किया जाएगा। इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वह आएं और अपनी पार्टी चुनाव में उतारें।
रायपुर में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रविवार दोपहर रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से वे सीधे जेल रोड स्थित मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित युवा संवाद 2026 कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं से संवाद किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ में पार्टी विस्तार की वजह बताते हुए अपने पिता रामविलास पासवान से जुड़े पुराने जनसमर्थन का हवाला दिया। उनका कहना था कि छत्तीसगढ़ में पिता के समर्थकों की संख्या काफी रही है और पार्टी के संगठन की स्थिति भी मजबूत है।
चुनावी राजनीति में उतरने की तैयारी
चिराग पासवान ने कहा कि इसी आधार पर पार्टी राज्य में अपनी गतिविधियां बढ़ाने और चुनावी राजनीति में उतरने की तैयारी कर रही है। उन्होंने युवाओं के साथ संवाद को जरूरी बताया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि वहां पार्टी की भूमिका अभी तय होना बाकी है। नागालैंड का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि वहां एलजेपी के दो विधायक हैं, लेकिन पार्टी ने गठबंधन से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। यूपी में भी पार्टी तैयार है।
चिराग पासवान का सियासी सफर
चिराग पासवान ने साल 2014 और 2019 में जमुई से सांसद बने। इसके बाद साल 2024 में हाजीपुर से सांसद इसके बाद 25 अगस्त 2025 लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। इसके बाद चिराग नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री मिनिस्टर।
चिराग पासवान की ताकत
- लोकसभा में 5 सांसद।
- बिहार विधानसभा में 19 विधायक, एक MLC।
- राज्यसभा में एक भी मेंबर नहीं।
- बिहार में करीब 6% वोट मिलते हैं।

