आप मेरे सबसे बड़े आदर्श… PM मोदी से फोन पर बातचीत में बोले कैप्टन स्मित मछार, जानें क्या बात हुई

PM Modi Talk Captain Smit Machhar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 2 अक्टूबर को भारत के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की। इस दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने पीएम मोदी के साथ अपना अनुभव साझा किया।

आप मेरे सबसे बड़े आदर्श… PM मोदी से फोन पर बातचीत में बोले कैप्टन स्मित मछार, जानें क्या बात हुई

PM Modi Talk Captain Smit Machhar : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की। इस दौरान कैप्टन ने अपना अनुभव साझा किया और बताया कि घटना के समय उन्हें हिम्मत कैसे मिली।बातचीत में पीएम मोदी ने पूछा कि तबीयत कैसी है। स्मित मच्छार ने जवाब दिया कि सब ठीक है।

पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है और महामृत्युंजय का जाप चल रहा है। आपकी हिम्मत, धैर्य और सूझबूझ ने सेकंड के अंश में कई फैसले लिए और इतने लोगों की जान बचाई। आज देश गर्व से कह सकता है कि हम जान बचाने वाले लोग हैं। पीएम ने उनके जल्द ठीक होने की कामना भी की।

अस्पताल में इलाज और राजदूत की मुलाकात

घटना के बाद स्मित मच्छार को पहले सऊदी अरब के अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें दुबई और फिर अबू धाबी के अस्पताल में शिफ्ट किया गया। यूएई में भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने अस्पताल पहुंचकर उनसे और उनके परिवार से मुलाकात की। दूतावास ने बताया कि कैप्टन की सेहत अच्छी है और वे तेजी से ठीक हो रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों से लगातार संपर्क रखा जा रहा है।

विदेश मंत्रालय का बयान

विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह कैप्टन स्मित मच्छार की सेहत पर नजर रखे हुए हैं। अबू धाबी स्थित दूतावास और दुबई स्थित वाणिज्य दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। मंत्रालय ने एक बार फिर उनकी बहादुरी और साहस को सलाम किया।

फ्लाईदुबई फ्लाइट में क्या हुआ था

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किया। विमान 34 हजार फीट से तेजी से नीचे गिरा और 17 हजार फीट से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। फ्लाइट में 174 यात्री थे, जिनमें 27 बच्चे भी शामिल थे। घायल होने के बावजूद कैप्टन ने हिम्मत दिखाई और विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा। इससे सभी यात्रियों की जान बच गई।