इंदौर-उज्जैन बायपास पर लक्जरी बस में भीषण आग : मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बस धू-धूकर जली

Sugam Parivahan Seva Bus Fire : सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन दमकल के पहुंचने तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। 

इंदौर-उज्जैन बायपास पर लक्जरी बस में भीषण आग : मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बस धू-धूकर जली

Sugam Parivahan Seva Bus Fire : मध्य प्रदेश। इंदौर-उज्जैन बायपास पर मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की लक्जरी बस में अचानक आग लग गई। हादसा इंदौर और सांवेर के बीच हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।

इंदौर और सांवेर के बीच हुआ हादसा 

दरअसल, इंदौर-उज्जैन बायपास पर चलती लक्जरी बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की यह बस इंदौर से उज्जैन की ओर जा रही थी। इसी दौरान इंदौर और सांवेर के बीच अचानक बस में आग लग गई। 

टायर फटने के बाद बस में लगी आग।

दमकल के पहुंचने तक बस हुई खाक 

आग लगते ही बस में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन दमकल के पहुंचने तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बस आग की लपटों में घिरी नजर आ रही है। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। बस में आग किस वजह से लगी, इसका भी अभी पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग और पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।

जलकर खाक हुई यात्री बस।