सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल: केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाई

देश भर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर लोग पैनिक बाइंग कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाकर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत दी है।

सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल: केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाई

देश भर में पेट्रोल-डीजल को लेकर लोग पैनिक बाइंग कर रहे हैं। देश के अलग-अलग शहरों से पेट्रोल पंप पर भीड़ की वीडियोस सामने आ रही हैं। लोग डब्बों और टंकियों में पेट्रोल भर कर ले जा रहे हैं। इस बीच एक राहत की खबर सामने आई है।

कच्चे तेल के संकट के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है। केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी 13 रुपए से घटाकर 3 रुपए कर दी है। यानी अब लोगों को सीधे 10 रुपए कम देने होंगे। साथ ही डीजल पर पहले एक्साइज ड्यूटी ₹10 था जिसे घटाकर शून्य  कर दिया गया है।

एक्साइज ड्यूटी क्या है?

एक्साइज ड्यूटी एक तरह का Indirect Tax है जो भारत में बनने या उत्पादित होने वाली चीजों पर लगाया जाता है। यह टैक्स किसी भी वस्तु के उत्पादन के समय लगाया जाता है, न कि उसकी बिक्री के समय। ये टैक्स केंद्र सरकार लगाती है। हालांकि, कुछ चीजों जैसे शराब और नशीले पदार्थों पर राज्य सरकारें भी एक्साइज ड्यूटी लगाती हैं।