उपचुनाव वोटिंग 2026 : हिरासत में हुमायूं कबीर, कांग्रेस बोली- नंदीग्राम में पोलिंग एजेंट को उठाया; तमिलनाडु-असम में भी वोटिंग जारी

By-election Voting 2026 : बंगाल उपचुनाव में हुमायूं कबीर हिरासत में, नंदीग्राम में पोलिंग एजेंट उठाने का आरोप। रेजीनगर में 18% वोटिंग, नतीजे 9 अक्टूबर को।

उपचुनाव वोटिंग 2026 : हिरासत में हुमायूं कबीर, कांग्रेस बोली- नंदीग्राम में पोलिंग एजेंट को उठाया; तमिलनाडु-असम में भी वोटिंग जारी

By-election Voting 2026 : देश के चार राज्यों में 6 सीटों पर मंगलवार सुबह से वोटिंग जारी है। पश्चिम बंगाल की दो सीटें सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। यहां एक तरफ मतदान हो रहा है, दूसरी तरफ राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान ने आरोप लगाया कि उनके पोलिंग एजेंट्स को जबरन उठाया जा रहा है। रेजीनगर में सुबह 9 बजे तक 18.05% और नंदीग्राम में 20.89% वोटिंग हुई। यहां मुस्लिम बहुल सीट पर BJP, TMC, कांग्रेस, CPI(M) और AJUP के बीच कड़ा मुकाबला है। 

बता दें कि, बंगाल के अलावा तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टानचावडी और असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी मतदान जारी है। सभी सीटों के नतीजे 9 अक्टूबर को आएंगे।

हुमायूं कबीर हिरासत में, वजह अज्ञात

आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को मुर्शिदाबाद में उनके पार्टी ऑफिस से पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अभी तक हिरासत का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया। उनके बेटे गोलाम नबी आजाद रेजीनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। हुमायूं कबीर पहले ही आरोप लगा चुके थे कि पुलिस उनके कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर चुनाव प्रचार में बाधा डाल रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत भी की थी और खुद प्रचार से दूरी बना ली थी।

नंदीग्राम में कांग्रेस का बड़ा आरोप

नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि उनके पोलिंग एजेंट्स को जबरन उठाया जा रहा है। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताया।
इस बीच मुर्शिदाबाद के मिर्जापुर खागरूपाड़ा प्राइमरी स्कूल के बूथ नंबर 85 और 86 पर मतदाताओं ने आरोप लगाया कि कुछ उपद्रवी उन्हें वोट डालने से रोक रहे हैं।

रेजीनगर में कसकर मुकाबला

रेजीनगर मुस्लिम बहुल सीट है। यहां BJP के शंखराव सरकार को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख उम्मीदवार मुस्लिम हैं। मैदान में AJUP से गोलाम नबी आजाद, TMC से रबीउल आलम चौधरी, कांग्रेस से मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी और CPI(M) से मोहम्मद सईद हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर ने यहां 1,23,536 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। BJP के बापन घोष को 64,660 वोट मिले थे। मार्जिन 58,876 वोट का था।

पश्चिम बंगाल में BJP नेता दिलीप घोष ने दोनों सीटों पर जीत का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि लोग विकास और सुशासन के नाम पर वोट करेंगे। दूसरी तरफ AJUP उम्मीदवार ने दावा किया कि निष्पक्ष चुनाव हो तो उनकी जीत पक्की है और प्रशासन लोगों को वोट डालने से रोक रहा है।