‘बाहर निकालो, वरना बदतमीजी करने लगूंगा’ : शाही कब्रिस्तान में मेट्रो टीम से भिड़े MLA आतिफ अकील, आधी रात में काटा बवाल
भोपाल मेट्रो ऑरेंज लाइन फेज-2 के अंडरग्राउंड रूट को लेकर विवाद फिर बढ़ गया है। शाही कब्रिस्तान में बैरिकेडिंग पर विधायक आतिफ अकील ने आपत्ति जताई और काम रोकने की मांग की।
भोपाल मेट्रो के ऑरेंज लाइन फेज-2 के अंडरग्राउंड रूट को लेकर उत्तर से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने एक बार फिर आपत्ति जताई है. मामला सोमवार की देर रात का है. जहां मेट्रो टीम भोपाल टॉकिड के पास स्थित शाही कब्रिस्तान पहुंची और बैरिकेडिंग शुरू कर दी. इसकी जानकारी मिलते ही विधायक मौके पर पहुंच गए और मेट्रो अधिकारियों से काम रोकने को कहने लगे.
अधिकारियों को धमकाते हुए कहने लगे की कब्रिस्तान की जमीन पर बिना अनुमति कोई काम नहीं किया जाए. उन्होंने मेट्रो की कब्रें हैं. इसलिए मेट्रो का अंडरग्राउंड रूट यहां से नहीं निकाला जाना चाहिए. वे पहले भी इस रूट पर आपत्ति जता चुके हैं.
वक्फ अधिकरण में चल रही सुनवाई
मेट्रो के इस रूट को लेकर मध्य प्रदेश राज्य वक्फ अधिकरण में भी सुनवाई चल रही है. दोनों पक्ष अपना-अपना पक्ष रख रहे हैं. विधायक का कहना है कि वैधिनिक अनुमति मिलने के बाद ही कब्रिस्तान की जमीन पर कोई काम किया जाए.
सुभाष नगर से करोंद तक फेज-2
भोपाल मेट्रो के ऑरेंज लाइन के फेज-2 में सुभाष नगर से करोंद तक मेट्रो कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है. प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 16.74 किमी बताई गई है. इसमें 5.38 किमी हिस्से में छह एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे. पुल बोगदा, ऐशबाग, सिंधी कॉलोनी, डीआईजी बंगला, कृषि उपज मंडी और करोंद चौराहा पर स्टेशन प्रस्तावित हैं. इसके अलावा 3.39 किमी रूट अंडरग्राउंड होगा. इसमें भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड पर स्टेशन बनाए जाएंगे. इसी अंडरग्राउंड रूट के एक हिस्से को लेकर विधायक ने आपत्ति दर्ज कराई है.

