Truecaller New Update : ट्रूकॉलर में बड़ा बदलाव! कॉल आने पर दिखेगी LinkedIn से वेरिफाइड नौकरी की Info
Truecaller New Update : Truecaller के नए फीचर से कॉल आने पर यूजर्स को LinkedIn से वेरिफाइड नौकरी और प्रोफेशन से जुड़ी जानकारी दिखेगी।
Truecaller New Update : टेक डेस्क। ट्रू- कॉलर पर जल्द ही नया अपडेट आने वाला है। इसके तहत फ़ोन कॉलर की आईडी के साथ लिंक्डइन से वेरीफाई नौकरी की जानकारी भी स्क्रीन पर शो होगी। इसको लेकर Truecaller ने LinkedIn के साथ साझेदारी की है। यह फीचर खासतौर पर प्रोफेशनल कॉल्स के दौरान फायदेमंद हो सकता है।
वेरिफाइड जानकारी Caller ID पर नजर आएगी
इस फीचर की खास बात यह है कि Truecaller पर LinkedIn से जुड़ी वेरिफाइड जानकारी दिखाई जाएगी। अगर किसी यूजर के LinkedIn प्रोफाइल पर कंपनी या अन्य प्रोफेशनल जानकारी वेरिफाइड है तो उससे जुड़े वेरिफिकेशन सिग्नल Truecaller पर भी दिखेंगे।
रिसीवर कॉलर की प्रोफाइल देखने के बाद उसके LinkedIn प्रोफाइल पर भी जा सकता है। वहां से वह संबंधित व्यक्ति की प्रोफेशनल बैकग्राउंड के बारे में और जानकारी हासिल कर सकता है।
नए और मौजूदा यूजर्स दोनों को फायदा
LinkedIn के साथ इंटीग्रेशन केवल मौजूदा यूजर्स तक सीमित नहीं है। नए Truecaller यूजर्स Login with LinkedIn ऑप्शन का इस्तेमाल करके शुरुआत कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में LinkedIn से नाम और प्रोफाइल फोटो जैसी जानकारी Truecaller प्रोफाइल में पहले से भरी जा सकती है।
मौजूदा यूजर्स भी अपने LinkedIn अकाउंट को Truecaller से जोड़कर अपनी प्रोफेशनल पहचान दिखा सकते हैं। यूजर की अनुमति से नाम, प्रोफाइल फोटो, कंपनी और जॉब टाइटल जैसी जानकारी Caller ID पर दिखाई जा सकती है।
जानकारी दिखाना पूरी तरह वैकल्पिक
Truecaller ने साफ किया है कि LinkedIn प्रोफाइल कनेक्ट करना और प्रोफेशनल जानकारी दिखाना जरूरी नहीं है। यूजर खुद तय कर सकता है कि वह अपना वर्कप्लेस और जॉब टाइटल Caller ID पर दिखाना चाहता है या नहीं। LinkedIn अकाउंट को बाद में Truecaller से डिस्कनेक्ट भी किया जा सकता है।
जब ऐसा यूजर किसी को कॉल करेगा तो सामने वाले के Caller ID पर नाम और नंबर के साथ प्रोफेशनल जानकारी भी दिख सकती है। इससे रिसीवर को कॉलर की पहचान और उसके काम का अतिरिक्त संदर्भ मिल सकेगा।
फिलहाल Android पर उपलब्ध, iPhone पर बाद में
Truecaller और LinkedIn का यह इंटीग्रेशन फिलहाल Android यूजर्स के लिए दुनियाभर में उपलब्ध कराया जा रहा है। कंपनी के अनुसार iPhone यूजर्स के लिए यह सुविधा बाद में लाई जाएगी। इस साझेदारी का उद्देश्य उन कॉल्स में ज्यादा संदर्भ देना है जहां कॉलर और रिसीवर एक-दूसरे को नहीं जानते।
भर्ती करने वाले, क्लाइंट, सप्लायर या बिजनेस कॉन्टैक्ट की कॉल आने पर Caller ID पर दिखने वाली प्रोफेशनल जानकारी कॉल के संदर्भ को समझने में मदद करेगी।

