BJP Candidates List : राज्यसभा चुनाव के लिए BJP के उम्मीदवार घोषित, धर्मपाल सिंह-प्रियंका रावत समेत 8 नए नाम
BJP Candidates List : बीजेपी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इनमें 3 OBC, 2 SC और 3 सामान्य वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं, जबकि 2 महिलाएं हैं।
BJP Candidates List : नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रत्याशियों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।
सूची में ओबीसी, एससी और महिलाओं का प्रतिनिधित्व
बीजेपी की ओर से जारी सूची में 3 ओबीसी, 2 एससी और 3 सामान्य वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें 2 महिलाएं भी हैं। उम्मीदवारों में 2 ब्राह्मण और 1 राजपूत शामिल हैं। ओबीसी वर्ग में 1 लोधी, 1 पाल और 1 कुर्मी उम्मीदवार हैं।
धर्मपाल सिंह लोधी बिरादरी से आते हैं और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। प्रकाश पाल संगठन में क्षेत्रीय मंत्री हैं और पाल बिरादरी से आते हैं। विद्यासागर सोनकर दलित बिरादरी से हैं।
धर्मपाल सिंह बरेली के आंवला से बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं। वह कई बार विधायक रह चुके हैं और पशुपालन तथा डेयरी विकास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विद्यासागर सोनकर जौनपुर और पूर्वी यूपी के वरिष्ठ नेता हैं। वह 1996 में सैदपुर से सांसद चुने गए थे।
प्रियंका सिंह रावत पूर्व लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने 2014 में बाराबंकी से चुनाव जीता था।
राम प्रताप सिंह चौहान यूपी बीजेपी के वरिष्ठ संगठन नेता हैं।
प्रकाश पाल यूपी बीजेपी ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष हैं।
नए चेहरों को मिला मौका
इस बार बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए सभी नए चेहरों को मौका दिया है। पुराने चेहरों को इस बार उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। इनमें अरुण सिंह, सीमा द्विवेदी, बीएल वर्मा, हरदीप सिंह पुरी, नीरज शेखर, बृजलाल, दिनेश शर्मा और गीता शाक्य शामिल हैं। दिनेश शर्मा अब अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल हैं। पार्टी ने नए नामों के साथ राज्यसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

