पचमढ़ी कांग्रेस ने छावनी सीईओ को सौंपा ज्ञापन, सड़क मरम्मत सहित कई मांगें रखीं

आज दिनांक 11-5-2026 को नगर मंडलम कांग्रेस कमेटी पचमढ़ी द्वारा छावनी परिषद पचमढ़ी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राहुल गजभिए को दो ज्ञापन दिए गए, जिसमें मुख्य रूप से टर्म कॉन्ट्रैक्ट का ठेका होने के बाद भी रिपेयरिंग कार्य न करवाकर बड़े-बड़े व ओरिजिनल कार्य कराए जाते हैं, जिससे रिपेयरिंग कार्य नहीं होने से नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

पचमढ़ी कांग्रेस ने छावनी सीईओ को सौंपा ज्ञापन, सड़क मरम्मत सहित कई मांगें रखीं
google

पचमढ़ी छावनी में अतिक्रमण हटाओ मुहिम के समय नागरिकों के शौचालय व स्नानागार तोड़ दिए गए थे, जिन्हें कांग्रेस की परिषद ने पुनः शासकीय तौर पर बनवाने का काम शुरू किया था, परंतु कांग्रेस परिषद के बाद यह प्रक्रिया धीमी पड़ गई, जिसे प्राथमिकता के तौर पर सुचारू रूप से चालू कर सभी के शौचालय व स्नानागार बनाए जाएं तथा छावनी परिषद खेल मैदान में 18 लाख की लागत से लगाए जाने वाले घास की निविदा निरस्त कर उक्त राशि भी शौचालय निर्माण में लगाई जाए।

इसी के साथ बातचीत में अरविंद मार्ग की मरम्मत प्रथम चरण में होटल विनायक तक, सब्जी मंडी के पीछे से जैन आयुर्वेदिक तक, प्रकाश विश्रांति गृह से पटैल रोड तक की सड़क की मरम्मत की जाए। जगह-जगह पेवर ब्लॉक टूटे पड़े हैं, उन्हें ठीक किया जाए।

वार्ड नंबर 3 पटैल मार्ग वाली आंगनवाड़ी में व्याप्त अव्यवस्थाओं को शीघ्र दूर किया जाए आदि। सीईओ साहब ने सभी बातों को ध्यान से सुना व शीघ्र कार्य करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मंडलम कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष छावनी परिषद पचमढ़ी श्री मोहम्मद अनीस खान व गोपाल दास काबरा, शंकर लाल खटीक, वीरेंद्र यादव, दीपनारायण साहू, मोहम्मद सगीर कुरैशी, दर्शन सिंह, दर्शी भाई, बृजमोहन संदेल आदि उपस्थित रहे। मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।