1 जुलाई से देशभर में लागू होगा VB-G RAM G, मनरेगा की लेगा जगह

Ministry of Rural Development ने घोषणा की है कि 1 जुलाई से पूरे देश में नया विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (VB-G RAM G) लागू किया जाएगा। इसके साथ ही Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act यानी मनरेगा को समाप्त कर दिया जाएगा।

1 जुलाई से देशभर में लागू होगा VB-G RAM G, मनरेगा की लेगा जगह

केंद्र सरकार ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया है। 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB-G RAM G पूरे देश में लागू हो जाएगा। इसके साथ ही महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट (MGNREGA) को समाप्त कर दिया जाएगा।

सरकार का आश्वासन..
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इस बदलाव से ग्रामीण मजदूरों के रोजगार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ट्रांजिशन पूरी तरह सुचारू रहेगा और किसी भी मजदूर को काम से वंचित नहीं किया जाएगा।

मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार..
1.30 जून 2026 तक MGNREGA के तहत चल रहे सभी काम नए सिस्टम में उसी रूप में जारी रहेंगे।
2.किसी प्रोजेक्ट को बीच में नहीं रोका जाएगा।
3.जिन मजदूरों के जॉब कार्ड e-KYC से वेरिफाइड हैं, वे नए ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड बनने तक मान्य रहेंगे।
4.जिनका e-KYC बाकी है, उन्हें भी काम मिलता रहेगा।
5.नए रजिस्ट्रेशन ग्राम पंचायत स्तर पर पहले की तरह होते रहेंगे।

नई योजना की खासियतें..

काम की गारंटी..
अब हर ग्रामीण परिवार को साल में 125 दिन का रोजगार मिलेगा (पहले 100 दिन था)।

फंडिंग..
सामान्य राज्यों में 60% केंद्र + 40% राज्य, पूर्वोत्तर, पहाड़ी राज्यों और विशेष श्रेणी के राज्यों (उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर आदि) में 90% केंद्र सरकार वहन करेगी। राज्य सरकारें खेती के व्यस्त मौसम (बुवाई-कटाई) में अधिकतम 60 दिनों तक काम को नियंत्रित कर सकेंगी।

सरकार का कहना है कि नया कानून ग्राम पंचायतों को केंद्र में रखकर गांवों में रोजगार बढ़ाने, बुनियादी ढांचा मजबूत करने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में मदद करेगा। मजदूरी भुगतान, शिकायत निवारण और फंड आवंटन से जुड़े विस्तृत नियम जल्द जारी किए जाएंगे।