ट्रम्प 13 से 15 मई तक चीन का दौरा करेंगे, शी जिनपिंग से करेंगे मुलाकात

Donald Trump 13 से 15 मई तक China के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनकी मुलाकात चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping से होने वाली है। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, वैश्विक सुरक्षा, टेक्नोलॉजी और अंतरराष्ट्रीय संबंधों समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। ट्रम्प के इस दौरे को अमेरिका-चीन संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ट्रम्प 13 से 15 मई तक चीन का दौरा करेंगे, शी जिनपिंग से करेंगे मुलाकात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 13 से 15 मई तक चीन की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। चीन की सरकार ने सोमवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इस दौरान उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक होने वाली है।

चर्चा के मुख्य मुद्दे..
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर ट्रम्प चीन जा रहे हैं। बैठक में निम्नलिखित अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

ईरान मुद्दा..
ईरान युद्ध के बाद ट्रम्प चीन पर ईरानी तेल आयात को लेकर दबाव बना सकते हैं। चीन ईरान से रियायती दरों पर तेल खरीदने वाला प्रमुख देश है।

व्यापार और टैरिफ..
दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे ट्रेड टैरिफ और व्यापार असंतुलन पर नई व्यवस्था बनाने की कोशिश।

ताइवान..
चीन ताइवान को अपना अभिन्न अंग मानता है, जबकि अमेरिका ताइवान को सैन्य व राजनीतिक समर्थन देता रहा है। यह मुद्दा भी वार्ता का अहम हिस्सा रह सकता है।

यात्रा का महत्व..
ट्रम्प मूल रूप से मार्च या अप्रैल में चीन जाने वाले थे, लेकिन ईरान युद्ध शुरू होने के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।
अमेरिका की प्रिंसिपल डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी एना केली ने कहा कि यह दौरा केवल औपचारिक नहीं होगा। ट्रम्प प्रतीकात्मक यात्राएं नहीं करते, बल्कि ठोस नतीजे लाने पर जोर देते हैं। व्हाइट हाउस के अनुसार, यात्रा के दौरान ट्रम्प बीजिंग के प्रसिद्ध टेम्पल ऑफ हेवन (स्वर्ग मंदिर) का दौरा करेंगे और उनके सम्मान में भव्य स्टेट बैंक्वेट का आयोजन होगा।

पृष्ठभूमि..
अमेरिका और चीन के बीच पिछले कुछ वर्षों में व्यापार, प्रौद्योगिकी और रणनीतिक मुद्दों पर तनाव रहा है। इस यात्रा को दोनों देशों के बीच संबंधों को स्थिर करने और नई व्यापारिक व्यवस्था बनाने का महत्वपूर्ण मौका माना जा रहा है।