MP में 4 नई Flight Services शुरू, भोपाल-रीवा और रीवा-कोलकाता Flight
मध्यप्रदेश में 9 अगस्त से भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच सीधी Flight Services शुरू होंगी. मुख्यमंत्री मोहन यादव शुभारंभ करेंगे.
भोपाल: मध्यप्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 9 अगस्त को भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से प्रदेश की चार नई सीधी हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेंगे. इन सेवाओं में भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच सीधी फ्लाइट शामिल हैं.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम के दौरान भोपाल से रीवा की पहली Flight को फ्लैग ऑफ करेंगे. इन चारों हवाई सेवाओं का संचालन Alliance Air द्वारा किया जाएगा. नई फ्लाइट शुरू होने से मध्यप्रदेश के भीतर और दूसरे राज्यों के प्रमुख शहरों के बीच हवाई संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है.
MP Civil Aviation Policy के तहत मिलेगी आर्थिक सहायता
इन सभी नए हवाई मार्गों को मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत वित्तीय सहायता दी जा रही है. राज्य सरकार प्रत्येक राउंड ट्रिप पर 10 लाख रुपये तक की Viability Gap Funding (VGF) उपलब्ध कराएगी.
राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों को देश के प्रमुख शहरों से हवाई मार्ग के जरिए जोड़ना है. नागरिक विमानन नीति के तहत अब तक कुल 8 नए हवाई मार्ग स्वीकृत किए जा चुके हैं. इनमें चार मार्गों पर सेवाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं, जबकि चार नई सेवाएं 9 अगस्त से शुरू की जा रही हैं.
नीति के तहत पहले शुरू किए गए हवाई मार्गों में रीवा-दिल्ली, रीवा-इंदौर, रीवा-रायपुर और इंदौर-अबूधाबी शामिल हैं.
भोपाल-रीवा Flight से Vindhya को फायदा
भोपाल-रीवा सीधी Flight शुरू होने से राजधानी भोपाल और विंध्य क्षेत्र के बीच सीधा हवाई संपर्क मजबूत होगा. रीवा और आसपास के यात्रियों को भोपाल आने-जाने के लिए लंबी सड़क या रेल यात्रा पर निर्भरता कम करने का विकल्प मिलेगा.
विंध्य क्षेत्र के लिए यह सेवा खास तौर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि रीवा लगातार प्रदेश के प्रमुख एयर कनेक्टिविटी केंद्रों में शामिल हो रहा है.
भोपाल-पटना के बीच भी सीधा हवाई संपर्क
नई सेवाओं में भोपाल-पटना Flight भी शामिल है. इसके शुरू होने से मध्यप्रदेश की राजधानी सीधे बिहार की राजधानी पटना से जुड़ जाएगी.
इस हवाई सेवा से यात्रियों के साथ व्यापार और कारोबार से जुड़े लोगों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है. मध्यप्रदेश में रहने वाली बिहार की बड़ी आबादी के लिए भी भोपाल और पटना के बीच सीधा हवाई सफर एक अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराएगा.

रीवा और जबलपुर से कोलकाता की सीधी Flight
रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू होने से मध्यप्रदेश के दोनों महत्वपूर्ण शहरों का कोलकाता और पूर्वी भारत से संपर्क बेहतर होगा.
खासकर रीवा से कोलकाता की सीधी Flight शुरू होने से विंध्य क्षेत्र के यात्रियों को एक महत्वपूर्ण महानगर तक पहुंचने के लिए दूसरे एयरपोर्ट के जरिए कनेक्टिंग Flight लेने की जरूरत कम हो सकती है.
पर्यटन, व्यापार और शिक्षा को मिलेगा फायदा
सरकार के अनुसार, नई हवाई सेवाओं से यात्रियों के समय की बचत होगी और प्रदेश के अलग-अलग शहरों के बीच संपर्क बेहतर होगा. हवाई कनेक्टिविटी बढ़ने से पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है.
9 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किन्जारापु राममोहन नायडू, मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन विपिन कुमार और अलायन्स एयर के चेयरमैन अमित कुमार सहित कई अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे.
Anubhav Dubey 
