सिंगरौली में बाइक चोरी का खुलासा, बंधौरा पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Singrauli Crime: बंधौरा पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से करीब 40 हजार रुपये की हीरो स्प्लेंडर बरामद हुई.

सिंगरौली में बाइक चोरी का खुलासा, बंधौरा पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

सिंगरौली। थाना माड़ा की बंधौरा पुलिस चौकी ने मोटर साइकिल चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है.

मामला अदाणी कंपनी के गेट नंबर-3 के पास का है. नगवां निवासी महेंद्र कुमार साकेत अदाणी कंपनी में मैनेजमेंट का काम करते हैं. 28 जुलाई 2026 को उन्होंने अपनी मोटर साइकिल कंपनी के गेट नंबर-3 के पास खड़ी की थी और काम पर चले गए थे. काम खत्म होने के बाद लौटे तो बाइक वहां नहीं मिली.

शिकायत के बाद शुरू हुई तलाश

बाइक गायब मिलने के बाद महेंद्र कुमार ने बंधौरा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई. मामले में थाना माड़ा में अपराध क्रमांक 549/2026 दर्ज किया गया और धारा 303(2) बीएनएस के तहत जांच शुरू की गई.जांच के दौरान पुलिस टीम ने बाइक और चोरी में शामिल व्यक्ति की तलाश शुरू की. इसी दौरान सूचना के आधार पर रोहित कुमार साकेत, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी ग्राम सोहागी, चौकी बंधौरा को पकड़ा गया.

आरोपी के कब्जे से बरामद हुई बाइक

पूछताछ के दौरान रोहित कुमार के कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल बरामद कर ली गई. बाइक की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है.पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की.

इन अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिंगरौली सियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा और एसडीओपी सिंगरौली रोशनी कुर्मी के मार्गदर्शन में की गई.बंधौरा चौकी प्रभारी संदीप नामदेव के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजवर्धन सिंह, पंकज सिंह चंदेल, प्रधान आरक्षक राकेश विश्वकर्मा, मनीष शुक्ला, आरक्षक शिवेंद्र सिंह, अनीश सिंह और दिलीप धाकड़ की कार्रवाई में भूमिका रही.