मध्य प्रदेश में कांग्रेस का टैलेंट हंट अभियान तेज, युवाओं-किसानों को जोड़ने की पहल
भोपाल में दूसरे दिन भी दिखा उत्साह, गैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि के लोग भी बड़ी संख्या में हुए शामिल
मध्य प्रदेश में कांग्रेस एक बार फिर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी युवाओं, किसानों और महिलाओं को जोड़ने के लिए लगातार नए प्रयोग कर रही है। इसी कड़ी में कैनवस टैलेंट हंट कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेशभर में प्रतिभाओं की खोज शुरू की गई है। इसकी शुरुआत ग्वालियर से हुई थी, जिसके बाद राजधानी भोपाल में भी दूसरे दिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव भी मौजूद रहें। वहीं, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अनिल यादव ने बताया कि यह आयोजन का दूसरा दिन है और खासकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में ऐसे लोग इसमें भाग ले रहे हैं, जिनका कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं रहा है, लेकिन वे सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं।
अनिल यादव ने कहा कि प्रदेश और देश में बढ़ते भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों को लेकर आम लोग चिंतित हैं और कांग्रेस के मंच से जुड़कर बदलाव का हिस्सा बनना चाहते हैं। इस टैलेंट हंट के जरिए पार्टी अलग-अलग क्षेत्रों की प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने का अवसर दे रही है। कार्यक्रम में विभिन्न फील्ड से जुड़े प्रतिभागियों की भागीदारी देखने को मिल रही है, जिससे कांग्रेस को नए चेहरों और विचारों के साथ संगठन को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
Varsha Shrivastava 
