सागर जहरीली शराब कांड: 15+ मौतों के बाद बड़ा सवाल, कहां से आई जहरीली शराब?
सागर में जहरीली शराब पीने से 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 109 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। शराब में मेथेनॉल की मिलावट की आशंका के बीच 30 आरोपियों पर FIR और 10 गिरफ्तारियां हुई हैं।
सागर में जहरीली शराब पीने से 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 109 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। शुरुआती जांच में शराब में मेथेनॉल की मिलावट की बात सामने आई है। पुलिस ने 30 नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है और 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में लाइसेंसी शराब ठेकेदारों के नाम भी शामिल हैं। अब सवाल सिर्फ मौतों का नहीं, बल्कि उस पूरे नेटवर्क का है, जिसके जरिए शराब गांवों तक पहुंची। आखिर जहरीली शराब कहां बनी, किसने सप्लाई की और क्या इसके पीछे कोई प्रभावशाली नेटवर्क था?

