पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ मोहन यादव, सरकार की 2 साल की उपलब्धियां बताई
पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ मोहन यादव सरकार की 2 साल की उपलब्धियां बताई ‘नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश’ की दी जानकारी कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
भोपाल: MP के सीएम डॉ मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली दौरे पर रहें। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को ‘नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश’ के लक्ष्य को समय से पहले पूरा करने की जानकारी दी। एमपी सरकार की 2 वर्षों की उपलब्धियों और ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव’ के माध्यम से 8 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश के बारे में अवगत कराया। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी को नरसिंहपुर स्थित NTPC सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन के विस्तार की परियोजना के भूमिपूजन के लिए आमंत्रित किया हैं।
CM डॉ मोहन यादव ने PM मोदी से मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर साझा की सीएम ने लिखा- ‘आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से आज नई दिल्ली में भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी को ‘नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश’ के लक्ष्य को समय से पूर्व पूर्ण करने की जानकारी दी। सरकार की 2 वर्षों की उपलब्धियों, आगामी कार्ययोजना एवं ‘समृद्ध किसान-समृद्ध मध्यप्रदेश’ के संकल्प को लेकर मनाए जा रहे ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026′ की रूपरेखा से अवगत कराया।’
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से आज नई दिल्ली में भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 15, 2026
इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी को 'नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश' के लक्ष्य को समय से पूर्व पूर्ण करने की जानकारी दी। सरकार की 2 वर्षों की उपलब्धियों, आगामी कार्ययोजना एवं 'समृद्ध… pic.twitter.com/T9XdyFlCfX
सीएम डॉ मोहन ने ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव’ के माध्यम से 8 लाख करोड़ से अधिक के निवेश एवं बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की जानकारी भी साझा की। उन्होंने आगे लिखा- ‘माननीय प्रधानमंत्री जी को गाडरवारा (नरसिंहपुर) स्थित NTPC सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन के विस्तार की परियोजना के भूमिपूजन हेतु मध्यप्रदेश पधारने का आमंत्रण भी दिया। आपके मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में तीव्र गति से विकास करते हुए आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।’

