Rahul Gandhi के इंदौर कार्यक्रम पर 31 सुरक्षा शर्तें : वर्मा आयोग की रिपोर्ट का हवाला, अनुमति में राजीव गांधी की हत्या का भी उल्लेख

Indore Chhatron Ki Goonj : इन शर्तों में राजीव गांधी हत्याकांड के बाद बनी जस्टिस जेएस वर्मा आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया गया है।

Rahul Gandhi के इंदौर कार्यक्रम पर 31 सुरक्षा शर्तें : वर्मा आयोग की रिपोर्ट का हवाला, अनुमति में राजीव गांधी की हत्या का भी उल्लेख

Indore Chhatron Ki Goonj : मध्य प्रदेश इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। कार्यक्रम की मंजूरी को लेकर पुलिस ने आयोजकों के सामने 31 शर्तें रखी हैं। इन शर्तों में राजीव गांधी हत्याकांड के बाद बनी जस्टिस जेएस वर्मा आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया गया है।

दरअसल, इंदौर में राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर चर्चा में है। कार्यक्रम से पहले पुलिस ने आयोजकों को 31 बिंदुओं वाली शर्तों की सूची दी है।

इसमें वीआईपी सुरक्षा को लेकर जस्टिस जेएस वर्मा आयोग की सिफारिशों का हवाला दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक आयोजनों को लेकर सामने आई कमियों के मद्देनजर वर्मा आयोग ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए थे।

इसी रिपोर्ट का संदर्भ देते हुए इस बार राहुल गांधी के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने पर जोर दिया गया है। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, प्रवेश और निकासी व्यवस्था के साथ-साथ आयोजकों की जिम्मेदारियां भी तय की हैं। सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन और आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों का पालन कार्यक्रम की अनुमति की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण रहेगा। आयोजन स्थल और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी निर्देशों का पालन कराने पर पुलिस का विशेष जोर है।