शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 75,200 पर पहुंचा, निफ्टी में भी 100 अंकों की बढ़त

मंगलवार को 3 दिन बाद खुला शेयर मार्केट, 15 सितंबर को शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी, IT और Auto Stocks में तेजी, सरकारी बैंकों पर दबाव,

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 75,200 पर पहुंचा, निफ्टी में भी 100 अंकों की बढ़त

मंगलवार, 15 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में Sensex करीब 400 अंक यानी 0.56% चढ़कर 75,200 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, Nifty में करीब 100 अंकों यानी 0.45% की तेजी दर्ज की गई और यह 23,500 के स्तर पर पहुंच गया।

बाजार में आज खास तौर पर IT और Auto Stocks में खरीदारी देखने को मिल रही है। दूसरी ओर सरकारी बैंकों के शेयरों पर दबाव है और इनमें बिकवाली का माहौल बना हुआ है। आज शेयर मार्केट 3 दिन बाद खुला है। शुक्रवार को Sensex 121 अंक गिरकर 74,782 पर और Nifty 80 अंक गिरकर 23,398 पर बंद हुआ था

ये खबर भी पढ़ें - Share Market Holiday : गणेश चतुर्थी 2026 पर शेयर बाजार बंद, यहां कर सकते हैं ट्रेडिंग

IT और Auto Stocks में खरीदारी

आज के कारोबार में निवेशकों का रुझान IT सेक्टर के शेयरों की ओर नजर आ रहा है। इसके अलावा Auto Stocks में भी अच्छी खरीदारी हो रही है। इन सेक्टर के शेयरों में तेजी का असर बाजार के प्रमुख इंडेक्स पर भी दिखाई दे रहा है।

बाजार जानकारों के मुताबिक, प्रमुख शेयरों में खरीदारी बढ़ने से Sensex और Nifty दोनों को मजबूती मिली है। हालांकि कारोबार के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

सरकारी बैंक के शेयरों में बिकवाली

जहां IT और Auto Stocks में खरीदारी हो रही है, वहीं सरकारी बैंकों के शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। निवेशक इन शेयरों में मुनाफावसूली कर रहे हैं, जिससे सेक्टर पर दबाव बना हुआ है।

फिलहाल निवेशकों की नजर बाजार की आगे की चाल और अलग-अलग सेक्टर के प्रदर्शन पर बनी हुई है। Sensex के 75,200 और Nifty के 23,500 के स्तर पर पहुंचने से बाजार में सकारात्मक माहौल नजर आ रहा है।