Rewa में पंचायत उपचुनाव में सांसद पुत्र की एंट्री : पिता से नाराजगी का दावा, दिया है बड़ा बयान

Rewa News : अंकुर मिश्रा के मुताबिक, उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह इस उपचुनाव में उम्मीदवार बनें। उनका दावा है कि इसी वजह से उन्हें घर से बाहर कर दिया गया।

Rewa में पंचायत उपचुनाव में सांसद पुत्र की एंट्री : पिता से नाराजगी का दावा, दिया है बड़ा बयान

Rewa News : मध्य प्रदेश। रीवा जिले की एक हिनौता ग्राम पंचायत में हो रहे सरपंच उपचुनाव से ज्यादा चर्चा इस बात की है कि चुनावी मैदान में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के बेटे अंकुर मिश्रा भी उम्मीदवार हैं।चुनाव के बीच अब अंकुर मिश्रा का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने पिता और रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा से नाराजगी की बात कही है।

पिता नहीं चाहते उपचुनाव कैंडिडेट बनें अंकुर

अंकुर मिश्रा के मुताबिक, उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह इस उपचुनाव में उम्मीदवार बनें। उनका दावा है कि इसी वजह से उन्हें घर से बाहर कर दिया गया और उन्होंने एक दिन घर के सामने झोपड़ी बनाकर रात गुजारी।

पिता नहीं करेंगे प्रचार

अंकुर मिश्रा का कहना है कि उन्हें चुनाव में 'सांसद पुत्र' के तौर पर नहीं जोड़ा जाए। उनका दावा है कि उनके पिता उनके लिए प्रचार करने भी नहीं आएंगे। वह सिर्फ मतदान करने आ सकते हैं। अंकुर ने यह भी कहा कि वह सांसद की किसी तरह की सुविधाओं का लाभ नहीं लेते और खुद को एक आम आदमी की तरह रखते हैं।

अब पंचायत चुनाव के बीच पिता और बेटे के बीच सामने आई यह कथित नाराजगी राजनीतिक चर्चा का विषय बनी हुई है। खास बात यह है कि चुनाव एक ग्राम पंचायत का है, लेकिन उम्मीदवार की पहचान सांसद के बेटे के तौर पर होने से मुकाबले पर राजनीतिक नजरें टिक गई हैं। हालांकि, अंकुर मिश्रा के इन दावों पर सांसद जनार्दन मिश्रा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं है वह दिल्ली में होने की सामने आई है

इस हिनौता पंचायत का चुनाव भले ही स्थानीय स्तर का हो, लेकिन सांसद के बेटे के मैदान में उतरने और अब पिता से नाराजगी के उनके बयान ने इस चुनाव को जिले की चर्चित चुनावी लड़ाइयों में ला दिया है। अब देखना होगा कि मतदान के दिन सांसद जनार्दन मिश्रा की भूमिका क्या रहती है।”