Rewa News : बारिश के बाद सड़कें तालाब में तब्दील, धरने पर बैठे युवक

Rewa News : दो दिनों की बारिश से सड़के फिर जल मग्न हो गई। जिसके बाद आक्रोशित युवा सड़क सुधार की मांग को लेकर खराब सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

Rewa News : बारिश के बाद सड़कें तालाब में तब्दील, धरने पर बैठे युवक

Rewa News : रीवा। एक बार फिर पूरे जिले में बारिश का दौर जारी है। दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त तो हुआ ही है साथ ही गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क और चौराहे जल मग्न है। जिसके कारण आवा गवन में परेशानी हो रही है। इसी समस्या को लेकर आज कुछ युवा विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए है।

सड़के और चौराहे जल मग्न 

इस वर्ष जिले में जमकर बारिश हुई जिसके चलते जिले ने बाढ़ की मार सही। बारिश का दौर थमा तो हालात सामान्य हुए लेकिन तक तक जिले सहित शहर की बेहतरीन सड़के गड्ढों में तब्दील हो गई। हालात ये हो गए की जरा सा बारिश से सड़के और चौराहे जल मग्न हो जाते है।

जिसके कारण सबसे ज्यादा तकलीफ पैदल और दो पहिया से चलने वाले लोगों को उठानी पड़ती है। अपना वास्तविक रूप खो चुकी सड़को को मरम्मत का इंतजार है लेकिन नगर निगम और पीडब्ल्यूडी विभाग लोगो की इस समस्या से अनजान है। 

खराब सड़कों पर युवाओं का आक्रोश 

हाल ही में हो रही दोनों दिनों की बारिश से फिर सड़के जल मग्न हो गई। जिसके बाद कुछ युवाओं का आक्रोश फूट पड़ा और वो सड़क सुधार की मांग को लेकर बीच चौराहे पर खराब सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। आपको बता दे कि कॉलेज चौराहा शहर का वीआईपी चौराहा है। 

जहां से कलेक्टर कमीश्नर सहित हर छोटा बड़ा अधिकारी गुजरता है। यहां तक की रीवा विधायक व डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल भी इसी सड़क से गुजरते है।इसी चौराहे से होकर, सिविल लाईन कालोनी और राज निवास मार्ग है जहां मुख्यमंत्री सहित बड़े बड़े मंत्री आ कर रुकते है।

धरने पर बैठे युवक