Love & War: Ranbir-Alia के बाद Vicky Kaushal का फर्स्ट लुक आउट, आंखों में गुस्सा, चेहरे पर चोट और इंटेंस लुक
संजय लीला भंसाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद विक्की कौशल का पहला लुक सामने आया। चेहरे पर चोट, आंखों में गुस्सा, सिगरेट जलाते... पोस्टर में विक्की इंटेंस अंदाज में दिखे। एक दिन पहले ग्लैमरस रेट्रो और विंटेज अवतार में आलिया भट्ट का पहला लुक सामने आया था। फिल्म से रणबीर कपूर का पहला लुक भी सामने आ चुकी है। पोस्टर में एक्टर का इंटेंस और रॉ अंदाज दिखा।
मुंबई। Sanjay Leela Bhansali की फिल्म ‘Love & War’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। Ranbir Kapoor और Alia Bhatt के बाद अब फिल्म से Vicky Kaushal का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। पोस्टर में Vicky बेहद इंटेंस और रफ अंदाज में नजर आ रहे हैं। चेहरे पर चोट का निशान, आंखों में गुस्सा और मुंह में सिगरेट उनके किरदार को काफी दमदार लुक दे रहे हैं।
चोट के निशान के साथ दिखा इंटेंस अवतार
Vicky Kaushal के सामने आए पोस्टर में उनका लुक काफी डार्क रखा गया है। वह मूंछों में नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर चोट का निशान दिखाई दे रहा है। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन में गुस्सा और गंभीरता साफ नजर आती है। हाथ में लाइटर लेकर वह सिगरेट जलाते दिख रहे हैं।

पोस्टर के आसपास धुएं का माहौल है, जबकि बैकग्राउंड को डार्क ग्रीन टोन दिया गया है। पूरे लुक से फिल्म के गंभीर और इंटेंस माहौल की झलक मिलती है। हालांकि, Vicky फिल्म में किस तरह का किरदार निभा रहे हैं, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Ranbir और Alia के लुक भी आए सामने
Vicky से पहले फिल्म से Alia Bhatt और Ranbir Kapoor के फर्स्ट लुक भी जारी किए जा चुके हैं। Alia का लुक रेट्रो और विंटेज स्टाइल में दिखाई दिया था। वह 60 और 70 के दशक के फैशन से प्रेरित अंदाज में नजर आई थीं। उनके आउटफिट में ग्लैमरस टच के साथ विंटेज स्टाइलिंग दिखाई गई थी।

वहीं, Ranbir Kapoor का लुक भी काफी रफ और इंटेंस रखा गया है। पोस्टर में वह मोटी मूंछों, गॉगल्स और खून के दाग वाली शर्ट में नजर आए थे। उनके लुक ने फिल्म की कहानी में एक्शन और ड्रामा की झलक दी थी।

पहली बार साथ नजर आएंगे तीनों स्टार
‘Love & War’ में Ranbir Kapoor, Alia Bhatt और Vicky Kaushal पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म का निर्देशन Sanjay Leela Bhansali कर रहे हैं। Ranbir और Alia इससे पहले Bhansali के साथ काम कर चुके हैं, जबकि Vicky Kaushal की यह Bhansali के साथ पहली फिल्म है।

Ranbir ने Bhansali की फिल्म ‘Saawariya’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं Alia ने ‘Gangubai Kathiawadi’ में Bhansali के साथ काम किया था। Vicky अब पहली बार उनके निर्देशन में नजर आएंगे।
21 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्म
‘Love & War’ की रिलीज डेट में कई बदलाव किए जा चुके हैं। पहले फिल्म को 2025 में रिलीज करने की योजना थी। इसके बाद रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई। अब फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज की जाएगी।

Varsha Shrivastava 
