Apple का पहला Foldable iPhone Duo: ₹3 लाख शुरुआती कीमत; 7.6 इंच डिस्प्ले और DSLR जैसा कैमरा
iPhone 18 Pro Series में DSLR जैसी कैमरा टेक्नोलॉजी, Foldable iPhone Duo की कीमत ₹4.50 लाख तक
Tech News: Apple ने बुधवार रात आयोजित लॉन्च इवेंट ‘Surprise and Shine’ में अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo लॉन्च किया। कंपनी ने इस इवेंट में कुल 6 डिवाइस पेश किए। इनमें iPhone Duo के साथ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भी शामिल हैं। इसके अलावा AirPods 5, Apple Watch Series 12 और Watch Ultra 4 भी लॉन्च किए गए।

iPhone Duo में 7.6 इंच की मेन स्क्रीन
Apple का नया iPhone Duo कंपनी का अब तक का सबसे महंगा iPhone बताया जा रहा है। इसमें बाहर की तरफ 5.4 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है। फोन को खोलने पर 7.6 इंच की मेन स्क्रीन मिलती है। यह अब तक किसी भी iPhone में दिया गया सबसे बड़ा डिस्प्ले है।

iPhone Duo की शुरुआती कीमत करीब ₹3 लाख रखी गई है, जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत ₹4.50 लाख तक जाती है। भारत में इसकी बुकिंग 16 अक्टूबर से और बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी।
iPhone 18 Pro में DSLR जैसा कैमरा
इस बार Apple ने iPhone 18 Series में सिर्फ प्रीमियम मॉडल iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए हैं। दोनों फोन में कैमरा को लेकर खास बदलाव किए गए हैं। इनके मेन कैमरे में प्रोफेशनल DSLR कैमरे जैसी टेक्नोलॉजी देने का दावा किया गया है।

iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,79,900 है। इनकी बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी, जबकि बिक्री 18 सितंबर से शुरू की जाएगी।
Siri AI में मिलेंगे कई नए फीचर्स
Apple ने Siri AI में भी कई बड़े अपडेट दिए हैं। अब Siri स्क्रीन पर दिखाई दे रही चीजों को समझकर उससे जुड़ा काम कर सकेगी। यह ईमेल, मैसेज और कैलेंडर से जानकारी लेकर फ्लाइट, मीटिंग या दूसरे प्लान के बारे में जवाब दे सकेगी।

इसके अलावा Siri ऐप्स के अंदर जाकर फोटो एडिट करने या किसी को भेजने जैसे काम भी कर सकेगी। यूजर बिना बोले टाइप करके भी Siri को कमांड दे सकेंगे। मुश्किल सवालों, टेक्स्ट और रेसिपी जैसी चीजों के लिए Siri को ChatGPT का सपोर्ट भी मिलेगा।
I’m not gonna lie, this new foldable iPhone actually looks pretty good. ???? #AppleEvent pic.twitter.com/qHixIpXm2O
— Yizzγ (@yizzyfy) September 9, 2026
Varsha Shrivastava 
