संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत : शरीर पर चोटों को लेकर उठे सवाल, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज

Rasik Dulari Sharan Death : पुलिस ने बताया कि, जबलपुर निवासी दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण के सिर और शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले।

संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत : शरीर पर चोटों को लेकर उठे सवाल, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज

Rasik Dulari Sharan Death : उत्तर प्रदेश। वृंदावन के कोतवाली क्षेत्र स्थित गुरु कृपा कुंज में शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे एक साधक की मौत हो गई। संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण चौथी मंजिल से गिर गए। मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण के सिर और शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले। आश्रम के लोग उन्हें सर्वोदय अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

चौथी मंजिल से गिरने के बाद अस्पताल में मौत

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक यह प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। आश्रम से जुड़े लोग ही गंभीर हालत में साधक को अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पुलिस को इस दुखद घटना की जानकारी काफी समय बाद दी गई। उसके बाद ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

शरीर पर चोटों को लेकर उठे सवाल

इस पूरी घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। साधक के शरीर पर चोटों के निशान साफ दिख रहे थे। अब ये छत से गिरने के बाद के हैं या पहले के, यह जांच का विषय है। मथुरा पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि यह खुदकुशी है या फिर इसके पीछे कोई बड़ी साजिश या हत्या का मामला है। हर पहलू पर जांच जारी है।

परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। वे मध्य प्रदेश से सुबह तक मथुरा पहुंचेंगे। परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फॉरेंसिक टीम भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। इससे मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। जांच पूरी होने तक मामले की पूरी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।