Cyclone Arnab Impact : यूपी में 48 घंटे से आंधी-बारिश, अब तक 13 लोगों की मौत; मप्र समेत 14 राज्यों में भी अलर्ट

Cyclone Arnab Impact : बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी सिस्टम अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते MP- राजस्थान समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

Cyclone Arnab Impact : यूपी में 48 घंटे से आंधी-बारिश, अब तक 13 लोगों की मौत; मप्र समेत 14 राज्यों में भी अलर्ट

Cyclone Arnab Impact : अर्नब चक्रवात के असर से उत्तर प्रदेश, बिहार समेत आठ राज्यों में तेज बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी सिस्टम अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर बाढ़ और हादसों की खबरें आ रही हैं।

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश और 13 मौतें

उत्तर प्रदेश में करीब 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। अलग-अलग हादसों में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। 32 जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। लखनऊ के कई इलाकों में सड़कों पर तीन फीट तक पानी भर गया है। घरों के अंदर भी पानी घुस गया है। आंधी में पेड़ गिर गए हैं।

लखनऊ में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। शहर की मुख्य सड़कें डूब गई हैं।

कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आंधी-बारिश से कार पलट गई। कार में पांच लोग फंस गए। उन्हें बाहर निकाला गया। लखीमपुर और बाराबंकी में दीवार गिरने से तीन-तीन लोगों की मौत हुई। हमीरपुर और फतेहपुर में एक-एक की मौत हो गई। आगरा में तेज रफ्तार कार फिसलकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई।

बिहार और उत्तराखंड में बाढ़ व बर्फबारी

बिहार में सुपौल के 50 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हुई है। उत्तराखंड में चमोली के हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ में बर्फबारी हुई है। पिथौरागढ़-घाट सड़क पर लैंडस्लाइड के कारण 300 से ज्यादा गाड़ियां फंस गई हैं। 

बिहार के बेगूसराय में युवक पैर फिसलने से गंगा नदी में जा गिरा। गोताखोरों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड और बर्फबारी के चलते आदि कैलाश यात्रा के परमिट जारी नहीं किए जाएंगे। यात्रियों को गुंजी में रुकने की सलाह दी गई है। सात जिलों में स्कूल बंद रहेंगे। केदारनाथ में हेली सेवाएं बंद हैं, पैदल यात्रा जारी है।

अलर्ट और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की स्थिति

रेड अलर्ट उत्तराखंड, वेस्ट उत्तर प्रदेश और ईस्ट उत्तर प्रदेश में जारी है। ऑरेंज अलर्ट वेस्ट मध्य प्रदेश, ईस्ट मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में है। यलो अलर्ट हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में है। 

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में अगले 48 घंटे तेज बारिश का दौर रहेगा। जबलपुर-रीवा समेत 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सतना में ऑरेंज अलर्ट है। 

छत्तीसगढ़ में पिछले 36 घंटे से बारिश जारी है। रायपुर समेत कई हिस्सों में पानी भरा है। महादेवघाट पुल से दो फीट ऊपर पानी बह रहा है। कई नदी-नाले उफान पर हैं।  पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें