सुकमा में 64 लाख के 26 हार्डकोर नक्सलियों का सरेंडर
छत्तीसगढ़ सरकार की आत्म-समर्पण पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 26 हार्ड कोर नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर दिया है।
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार की आत्म-समर्पण पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 26 हार्ड कोर नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर दिया है। आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों में से 7 महिलाएं भी शामिल हैं। सरेंडर करने वाले सभी 26 नक्सललियों पर 64 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इन सभी ने सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर किया है।
सरेंडर करने वाले आत्मसर्पित माओवादी सुकमा जिले के माड़ क्षेत्र और सीमावर्ती ओड़िशा में कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं। अब सभी ने छत्तीसगढ़ सरकार के पुनर्वास नीति के आकर्षित होकर आत्म-समर्पण किया है।
'आत्म-समर्पण पुनर्वास नीति' से प्रभावित
बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवादी 'आत्म-समर्पण पुनर्वास नीति' और 'पूना मार्गे' पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान से प्रभावित होकर और अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित कर पुलिस के बढ़ते प्रभाव से आत्म-समर्पण किया है। सरेंडर के बाद नक्सलियों को निर्धारित पारितोषिक दिया गया।
माओवादियों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए प्रोत्साहित कराने में डीआरजी सुकमा, इंटेरोगेशन शाखा, विआशा. सुकमा, आरएफटी सुकमा एवं सीआरपीएफ 02, 159, 212, 217, 226, कोबरा 201 वाहिनी के आसूचना शाखा की विशेष भूमिका रही है.
pushpendra 
