एक दिन में 100 करोड़ कमाई! फिर भी लोगों को क्यों नहीं पसंद आई प्रभास की राजा साब?
प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘राजासाब’ ने रिलीज के पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, हालांकि फिल्म को दर्शकों से मिले-जुले रिएक्शंस मिल रहे हैं।
प्रभास इंडिया के सुपरस्टार्स में से एक हैं, फिल्में उनके नाम से चलती हैं क्योंकि अगर कोई फिल्म प्रभास के नाम से अन्नोउंस हो गई तो फैंस का गहरा इंतजार शुरू हो जाता है. ऐसा ही कुछ प्रभास की फिल्म राजासाब के साथ भी हुआ. ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जो 9 जनवरी को सिनेमा घरो में रिलीज हुई और फिल्म आते ही छा गई.
फिल्म राजसाब ने अपने पहले दिन ही छप्पर फाड़ कमाई करते हुए वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर दिया, हालांकि कमाई के मुताबिक फिल्म को रिव्यू नहीं मिला है जो आगे की कमाई में असर डाल सकता है पर फिल्म के डे वन के कलेक्शन ने अपने आप में कई रिकॉर्ड्स बना डाले हैं। फिल्म की प्री बुकिंग से भी साफ समझ आने लगा था की फिल्म अच्छी ओपनिंग करेगी.
फिट नहीं बैठे प्रभास
फिल्म को देखकर आ रहे लोगों का कहना है की थियेटर्स तो भरे हुए थे पर फिल्म ज्यादा खास नहीं लगी, लोगों को मानना है की एक्टर पर हॉरर कॉमेडी सूट नहीं कर रही है। वहीं बाकी सब ठीक है पर फिल्म कहीं बोर भी करती है TOI की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में बार- बार ठहराव की वजह से स्टोरी स्पीड अफेक्ट होती है, और वो बहुत कुछ बिगाड़ देती है.
पर ऐसा भी नहीं है की फिल्म बाकियों को नहीं पसंद आई है, प्रभास के फैंस फिल्म को लेकर जितना एक्साइटेड थे उन्होंने वो दिखाया भी है, डे वन का कलेक्शन बाकि सारी क्रिटिसिजम का मुंह बंद करने के लिए काफी है पर इसके साथ एक बात और जैसा पहले भी बोला की थोड़ा सा नेगेटिव रिव्यू फिल्म की कलेक्शन पर असर डालेगा वैसा ही रिलीज के दुसरे दिन दिखाई भी दिया है.

सैकनिक की रिपोर्ट के मुताबिक दुसरे दिन (खबर लिखने तक) फिल्म ने सिर्फ 12 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि ये पूरे दिन का आंकड़ा नहीं है पर डे वन के आधे दिन के कलेक्शन से काफी कम ही है, बहरहाल शनिवार और रविवार के पूरे दिन की कमाई के बाद ही क्लियर होगा की आगे फिल्म कैसा परफॉर्म करेगी।
क्या है फिल्म की स्टोरी?
फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त भी अहम रोल में हैं, जो प्रभास के दादा हैं, अपनी दादी की वजह से एक्टर अपने दादा की तलाश के लिए निकलते हैं, जिसको ढूढ़ते हुए वो खुद मुसीबत में पड़ जाते हैं, वो एक भुतिया और मायावी हवेली में फंस जाते हैं। कहानी इसी के इर्द गिर्द घूमती है और इसी बीच कहानी के बाकी किरदारों की भी एंट्री होती और प्रभास का लव एंगल भी दिखाया जाता है।
Saba Rasool 
