'पठानों से कहना Chauhaan का आ रहा है'  Ajay Devgan की नई फिल्म डायलॉग वायरल

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' का टाइटल अनाउंसमेंट हो गया है। आर्मी लुक में स्लो मोशन में अजय के वॉक और फिर उनके डायलोग जबरदस्त वायरल हो रहे हैं।

'पठानों से कहना Chauhaan का आ रहा है'  Ajay Devgan की नई फिल्म डायलॉग वायरल

Ajay’s New Movie Chauhaan: अजय देवगन की नई फिल्म 'चौहान' का टाइटल अनाउंसमेंट कर दिया गया है। बॉलीवुड के सिंघम कहे जाने वाले अजय देवगन इस फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में नज़र आएंगे। फिल्म चौहान के करीब ढाई मिनिट के इस अनाउंसमेंट विडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है।

क्या है चौहान में अजय देवगन का किरदार?

नीरज यादव के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन आर्मी ऑफिसर के किरदार में नज़र आएंगे। बात करें अनाउंसमेंट विडियो की शुरुआत, तो इसमें हमें पुलवामा 2018 का समय देखने को मिलता है। कश्मीर में पत्थरबाजी हो रही होती है और इसी सीन से वीडियो की शुरुआत होती है।

अनाउंसमेंट वीडियो से ये पता लगता है कि फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है। जब एक पत्थरबाज अपने साथियों को हर जुम्मे में पत्थरबाजी के लिए लाउडस्पीकर से बुला रहा होता है। तब अजय की एंट्री हम फिल्म के गाने जुम्मा - जुम्मा  से होती है। 

पठानों से कहना कि चौहान आ रहा है

आर्मी लुक में स्लो मोशन में अजय वॉक करते है। अपनी घड़ी स्वैग के साथ उतारते है। फिर आता है अजय का वह डायलॉग, जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी है  'पठानों से कहना कि चौहान आ रहा है।' जिसके बाद फैंस इसे शाहरुख की फिल्म पठान से भी जोड़ रहे हैं। 

क्या है फिल्म की कहानी?

टाइटल अनाउंसमेंट से इतना आईडिया जरूर मिलता है कि फिल्म की कहानी भारतीय सेना के एक बहादुर अधिकारी के इर्द-गिर्द घूम सकती है। हालांकि, मेकर्स ने अभी कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें सैन्य अभियान, एक्शन और देशभक्ति अहम हिस्सा होंगे। 

फैंस की बढ़ी उत्सुकता

टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो के बाद फैंस इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। इसके बहुचर्चित डायलॉग के पोस्टर्स भी बनाये। अब दर्शकों की नजर फिल्म के टीज़र, ट्रेलर और रिलीज डेट पर टिकी हुई है। अगर अनाउंसमेंट वीडियो जैसा ही दम फिल्म में भी देखने को मिला, तो 'Chauhaan' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो सकती है।