साल का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण 17 फरवरी और 3 मार्च को लगने वाला है। इन राशि के जातकों के लिए ये ग्रहण शुभ परिणाम और आर्थिक व करियर में लाभ ला सकते हैं।
साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। 15 दिनों के अंदर ही इस साल के 2 सबसे बड़े ग्रहण लगने वाले हैं। पहला ग्रहण 17 फरवरी को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण फाल्गुन अमावस्या के दिन लगेगा। जबकि दूसरा चंद्र ग्रहण 3 मार्च को होली से एक दिन पहले होलिका दहन के दिन लगेगा।

दोनों ही ग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत ला रहे हैं, जबकि कुछ के लिए नकारात्मक असर भी देखने को मिल सकता है। चलिए जानते हैं कि 17 फरवरी को लगने वाले ग्रहण से किन-किन राशि के जातकों को फायदा हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि (Aries), मिथुन राशि (Gemini), तुला राशि (Libra) और धनु राशि (Sagittarius) — इन 4 राशियों के जातकों के लिए यह ग्रहण शुभ होगा।

मेष राशि (Aries) – अगर आपकी राशि मेष है तो यह ग्रहण आपके लिए शुभ संकेत ला रहा है। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। पैसों से जुड़ी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही अगर आपके पैसे अटके हुए थे तो वे भी आपको वापस मिल सकते हैं।
तुला राशि (Libra) – तुला राशि वालों के लिए भी यह ग्रहण आर्थिक लाभ लाएगा। आमदनी बढ़ने के प्रबल आसार हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार आएगा।

मिथुन राशि (Gemini) – अगर आप निवेश में रुचि रखते हैं तो यह समय आपके लिए शुभ रहेगा। निवेश में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अगर आप फोकस होकर काम कर रहे हैं तो जल्द ही उसमें सफलता मिलेगी। साथ ही इनकम के स्रोत बढ़ेंगे।
धनु राशि (Sagittarius) – आमदनी बढ़ सकती है। करियर में ग्रोथ के आसार हैं। अटके काम जल्द ही बनने शुरू होंगे। कुल मिलाकर यह ग्रहण आपके लिए अच्छा रहेगा।


