ये कॉमेडियन बना India का सबसे अमीर यूट्यूबर! कमाई 600 करोड़ के पार

Tech Informer की नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर हैं तन्मय भट्ट, जिनकी नेट वर्थ ₹665 करोड़ आंकी गई है। कॉमेडी, पॉडकास्ट और ब्रांड कोलैब्स के जरिए तन्मय ने बाकी सभी लोकप्रिय यूट्यूबर्स को पीछे छोड़ दिया है।

ये कॉमेडियन बना India का सबसे अमीर यूट्यूबर! कमाई 600 करोड़ के पार

भारत में तेजी से बढ़ती क्रिएटर इकोनॉमी अब एक बड़ा उद्योग बन चुकी है। यूट्यूब पर कंटेंट बनाने वाले कई लोग आज करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। Tech Informer ने हाल ही में एक लिस्ट जारी की है, जिसमें देश के सबसे अमीर यूट्यूबर्स के नाम बताए गए हैं। यह आंकड़े MyJar Blog के डेटा पर आधारित हैं।

Tech Informer ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "भारत में कंटेंट क्रिएशन अब एक मल्टी-करोड़ इंडस्ट्री बन चुकी है। कॉमेडी से लेकर टेक, एजुकेशन से लेकर लाइफस्टाइल – हर क्षेत्र में डिजिटल क्रिएटर्स ने बड़ी ऑडियंस और दौलत हासिल की है।" 

टॉप 10 अमीर भारतीय यूट्यूबर्स

इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं मशहूर कॉमेडियन और पॉडकास्ट होस्ट तन्मय भट्ट, जिनकी कुल संपत्ति करीब ₹665 करोड़ बताई गई है। दूसरे नंबर पर हैं टेक्नोलॉजी से जुड़े वीडियो बनाने वाले गौरव चौधरी (Technical Guruji), जिनकी नेट वर्थ ₹356 करोड़ है।

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Tanmay Bhat (@tanmaybhat) द्वारा साझा की गई पोस्ट



तीसरे नंबर पर हैं स्टैंड-अप कॉमेडियन और शतरंज स्ट्रीमर समय रैना, जिनकी कुल कमाई ₹140 करोड़ आंकी गई है। कैरी मिनाटी (अजय नागर) जो भारत के सबसे लोकप्रिय यूट्यूबर्स में से एक हैं, वह ₹131 करोड़ की नेट वर्थ के साथ चौथे नंबर पर हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Samay Raina (@maisamayhoon)



पांचवें स्थान पर हैं भुवन बाम (BB Ki Vines), जिनकी संपत्ति ₹122 करोड़ मानी जा रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Bhuvan Bam (@bhuvan.bam22)


अन्य नाम जो टॉप 10 में हैं:

  • अमित भड़ाना – ₹80 करोड़
  • ट्रिगरड इंसान – ₹65 करोड़
  • ध्रुव राठी – ₹60 करोड़
  • बीयरबाइसेप्स (रणवीर अल्लाबादिया) – ₹58 करोड़
  • सौरव जोशी – ₹50 करोड़

डिजिटल क्रिएटर्स का बढ़ता दबदबा

भारत में यूट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म अब सिर्फ एंटरटेनमेंट के साधन नहीं रह गए हैं, बल्कि ये एक फुल-टाइम करियर और कमाई का जरिया बन चुके हैं। इन क्रिएटर्स की कमाई केवल यूट्यूब ऐड से नहीं होती, बल्कि ब्रांड कोलैबोरेशन, लाइव इवेंट्स, मर्चेंडाइज और पॉडकास्ट जैसे कई सोर्स से होती है।

EY की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की डिजिटल इंफ्लुएंसर इंडस्ट्री साल 2026 तक ₹3,000 करोड़ से ज्यादा की हो जाएगी। इंटरनेट यूज़र्स की संख्या बढ़ने और खासकर युवा दर्शकों की दिलचस्पी के कारण यह सेक्टर और तेजी से बढ़ रहा है।

अब भारत के

डिजिटल क्रिएटर्स की लोकप्रियता और कमाई बॉलीवुड या टीवी सितारों से कम नहीं रही।