Satna News : विकास को मुंह चिढ़ा रही सड़क, कीचड़ में गिर रहे स्कूली बच्चे; प्रशासन मौन

Satna News : ग्रामीणों ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह मिट्टी में लुप्त हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दिनों में यह सड़क तालाब बन जाती है।

Satna News : विकास को मुंह चिढ़ा रही सड़क, कीचड़ में गिर रहे स्कूली बच्चे; प्रशासन मौन

Satna News : सतना। एक तरफ सरकार गांव-गांव तक पक्की सड़क और विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। ताजा मामला तहसील एवं विधानसभा क्षेत्र रामपुर बघेलान के अंतर्गत पोस्ट बिहरा नंबर-2, ग्राम कुड़िया का है। यहां सड़क की बदहाली से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि, गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह से मिट्टी में लुप्त हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दिनों में तो यह सड़क तालाब बन गई  है, जिसमें कीचड़ और पानी भरा हुआ है।

बच्चों को रोजाना हो रही मुश्किल 

सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। रोजाना स्कूल जाते समय बच्चे इसी खराब सड़क से होकर गुजरते हैं और फिसलकर गिर जाते हैं। कई बार उनके कपड़े और किताबें कीचड़ में खराब हो जाती हैं, जिससे उन्हें वापस घर लौटना पड़ता है। बुजुर्गों और महिलाओं को भी निकलने में भारी परेशानी होती है।

ग्रामीणों ने की सड़क की मांग 

ग्रामीणों ने कई बार सरपंच, सचिव विधायक जनपद कलेक्टर से शिकायत की, लेकिन आज तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक से मांग की है कि जल्द से जल्द ग्राम कुड़िया की सड़क को बनवाया जाए, ताकि बच्चों का भविष्य और ग्रामीणों का आवागमन सुरक्षित हो सके।