बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी : शोएब ढेबर को जमानत, कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से मांगे थे 25 करोड़

Shoaib Dhebar Bail : पुलिस ने दिल्ली क्राइम ब्रांच की मदद से व्हाट्सऐप ट्रेस कर युवक को पकड़ा। पूछताछ में शोएब ढेबर का नाम सामने आया। शनिवार रात उन्हें हिरासत में लिया गया।

बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी : शोएब ढेबर को जमानत, कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से मांगे थे 25 करोड़

Shoaib Dhebar Bail : छत्तीसगढ़। रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। उन्हें जमानत मिल गई है। बीजेपी नेता के भांजे टीनू भारद्वाज को भी थाने बुलाया गया था। तेलीबांधा थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद चार आरोपियों को अरेस्ट किया है।

धमकी की साजिश और गिरफ्तारियां

इससे पहले पुलिस ने जांजगीर-चांपा के एक युवक को गिरफ्तार किया था। आरोपी होटल में सिक्योरिटी गार्ड है। आरोप है कि उससे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आनंद कुकरेजा को फोन करवाया गया। 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी।

शोएब ढेबर ने इंटरनेट कॉल के लिए हॉटस्पॉट दिया था। पुलिस ने दिल्ली क्राइम ब्रांच की मदद से व्हाट्सऐप ट्रेस कर युवक को पकड़ा। पूछताछ में शोएब ढेबर का नाम सामने आया। शनिवार रात उन्हें हिरासत में लिया गया।

जांच का दायरा बढ़ा, पूर्व मामला भी जुड़ा

जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस ने टीनू भारद्वाज को भी हिरासत में लिया। होटल के तीन कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि धमकी की साजिश में शोएब ढेबर की भूमिका थी या नहीं।

इसमें और कौन शामिल हैं। इससे पहले बिश्नोई गैंग और अमन साव गैंग के नाम से पूर्व महापौर एजाज ढेबर से भी 50 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। एजाज ढेबर ने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

दोनों मामलों के बीच कनेक्शन की जांच

पुलिस अब दोनों मामलों के बीच किसी तरह का कनेक्शन है या नहीं, इसकी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने पूछताछ से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस साजिश के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।