MP सहित देशभर में LPG डिस्ट्रीब्यूटरों की हड़ताल सेवा शुल्क बढ़ाने की मांग
MP सहित देशभर में LPG डिस्ट्रीब्यूटरों की हड़ताल सेवा शुल्क बढ़ाने की मांग पर आज से सिलेंडर डिलीवरी ठप
मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में LPG गैस वितरकों ने 6 नवंबर से हड़ताल शुरू कर दी है। सेवा शुल्क को 35 रुपये से बढ़ाकर 110 रुपये करने की मांग को लेकर करीब 26 हजार वितरक आंदोलन पर उतर आए हैं। हड़ताल के चलते न तो गैस कंपनियों से सिलेंडर खरीदे जाएंगे और न ही उपभोक्ताओं तक डिलीवरी होगी। इससे आम जनता की रसोई पर सीधा असर पड़ेगा और शुक्रवार से सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह प्रभावित हो सकती है।

वितरकों का कहना है कि केंद्र सरकार को सेवा शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है, लेकिन कोई फैसला नहीं हुआ। इसी वजह से भोपाल समेत देशभर के वितरक हड़ताल पर हैं। मध्यप्रदेश में यह आंदोलन तीन चरणों में चल रहा था – पहले काली पट्टी बांधकर काम, फिर विरोध प्रदर्शन और अब अनिश्चितकालीन हड़ताल।

भोपाल की तमाम गैस एजेंसियां बंद हैं। यहां उपभोक्ता सिलेंडर लेने आ रहे हैं लेकिन खाली हाथ लौट रहे हैं। वितरक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले कई सालों से सेवा शुल्क नहीं बढ़ा, जबकि खर्चे दोगुने हो गए। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल जारी रहेगी।

