IND vs NZ: तीसरा और आखिरी मैच करेगा सीरीज का फैसला, प्रेक्टिस ग्राउंड में पसीना बहा रही न्यूजीलैंड की टीम
इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले निर्णायक वनडे मुकाबले से पहले माहौल पूरी तरह क्रिकेटमय। 3 मैचों की वनडे सीरीज में दोनों टीमें अब तक एक-एक मुकाबला जीतीं। 18 जनवरी को तीसरा और आखिरी मैच सीरीज का करेगा फैसला।
इंदौर। होलकर क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले निर्णायक वनडे मुकाबले से पहले माहौल पूरी तरह से क्रिकेटमय हो गया है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में दोनों टीमें अब तक एक-एक मुकाबला जीत चुकी हैं, ऐसे में 18 जनवरी को खेला जाने वाला तीसरा और आखिरी मैच सीरीज का फैसला करेगा।
मैच से पहले 16 जनवरी शुक्रवार को न्यूजीलैंड की टीम होलकर स्टेडियम में जमकर पसीना बहा रही है। टीम ने अपने प्रैक्टिस सेशन में खास तौर पर बॉलिंग पर फोकस किया। तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनर्स ने भी लंबे स्पेल डाले और बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती दी। कोचिंग स्टाफ खिलाड़ियों की फिटनेस और रणनीति पर बारीकी से नजर रखता दिखा।

वहीं, भारतीय टीम 17 जनवरी शनिवार को होलकर स्टेडियम में प्रेक्टिस करेगी। टीम इंडिया के अभ्यास को लेकर भी फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अपने पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम के आसपास प्रशंसकों की भीड़ जुटी रही। कई प्रशंसक घंटों इंतजार करते नजर आए। वही निर्णायक मुकाबले को लेकर दोनों टीमों में जीत की भूख साफ दिखाई दे रही है। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि होलकर स्टेडियम में एक रोमांचक और यादगार मुकाबला देखने को मिलेगा।
Varsha Shrivastava 
