राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन: पीएम मोदी बोले- हमें गर्व है कि हमें धारा 370 हटाने का अवसर मिला
देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल' का उद्घाटन किया।
लखनऊ: देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल' का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की विशाल कांस्य प्रतिमाओं का भी अनावरण किया। स्थल पर एक अत्याधुनिक संग्रहालय भी बनाया गया है जो इन तीनों राष्ट्रनिर्माता नेताओं के योगदान को दर्शाता है।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज लखनऊ को एक नया प्रेरणा स्थल प्राप्त हुआ है। यह हमारे लिए आत्मसम्मान, गौरव और सेवा का प्रतीक है। यह राष्ट्र प्रेरणा स्थल हमें संदेश देता है कि हमारा हर कदम हर प्रयास राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित है। सबका प्रयास ही विकसित भारत का निर्माण करेगा। मैं लखनऊ, उत्तर प्रदेश और पूरे देश को राष्ट्र प्रेरणा स्थल की बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि देश में दो विधान दो संविधान नहीं चलेंगे। मुझे खुशी है कि भाजपा सरकार को जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का सौभाग्य मिला और डॉ. मुखर्जी का सपना साकार हुआ।
देश को गौरव दिलाने का काम कर रहे पीएम
लखनऊ सांसद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश को गौरव दिलाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने सीएम योगी की देखरेख में इतना भव्य प्रेरणा स्थल बनकर तैयार हुआ है। राज्य और केंद्र सरकार लगातार देश की आम जनता की बेहतरी के लिए काम कर रही है। इसी के साथ- साथ वह अतीत में हुए अपने राष्ट्र नायकों को सम्मान भी दे रही है
अंधेरा छटेगा कमल खिलेगा, आज वही हो रहा
सीएम योगी ने अपना अपना भाषण शुरुआत भगवान राम चंद्र और भारत माता के जयकारों के साथ की। उन्होंने पीएम मोदी का अभिनंदन किया। इस मौके पर सीएम योगी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के देश के प्रति योगादानों को याद किया। सीएम ने कहा कि, हम सबकी प्रेरणा के रूप में ये राष्ट्र नायक हमारा सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे। सीएम योगी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेय ने कभी कहा था कि अंधेरा छटेगा कमल खिलेगा और अब वही होते हुए दिख रहा हैं।
pushpendra 
