फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे महंगा हुआ
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं, जिसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ा है। दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है, जबकि पिछले 9 दिनों में तीसरी बार दाम बढ़ाए गए हैं।



