जब डायरेक्टर ने खोला चंकी का नाड़ा, शेयर किया इंसिडेंट
एक शादी में बाथरूम के बाहर मदद के लिए चिल्लाना चंकी पांडे के करियर का टर्निंग पॉइंट बन गया.
बॉलीवुड में "आखरी पास्ता" से मशहूर एक्टर Chunky Pandey को कौन नहीं जानता। सपोर्टिंग रोल करने के बाद भी उनकी फैन फोलोइंग काफी ज्यादा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें पहली फिल्म कब और कैसे मिली थी, और फिल्म में आने से पहले वो क्या करते थे?

चंकी पांडेय मूवीज में जितने फनी है उनकी रियल लाइफ भी कुछ ऐसी ही. तो बात है उस समय की जब चंकी पांडेय 5 स्टार होटल में एक शादी अटेंड करने गए थे. उस समय वो एक मॉडल थे और बॉलीवुड में आने का रास्ता तलाश कर रहे थे. शादी में वो एक चूड़ीदार पायजामा पहन कर गए थे. पार्टी के दौरान उन्हें जोर से बाथरूम लगी जैसी ही वो बाथरूम गए उनका नाड़ा उनसे खुल नहीं पा रहा था.

उन्होंने ड्रिंक कर रखा था और काफी कोशिश के बाद भी जब उनका नाड़ा नहीं खुला तो वो मदद के लिए चिल्लाने लगे. तभी पहलाज निहलानी (Pahlaj Nihalani) उनकी मदद के लिए आए. वो उस समय के मशहूर डायरेक्टर में से एक थे. उन्हें लगा की चंकी ऐसे ही मजाकिए मूड के है. लेकिन चंकी को नहीं पता था की इस नाड़े से ही उनकी किस्मत खुलने वाली है.

पहलाज निहलानी चंकी से पूछा की आप क्या करते है. चंकी ने बताया की वो एक मॉडल है और फिल्म की तलाश में है. तो पहलाज निहलानी ने बताया की उन्होंने अभी-अभी गोविंदा के साथ इल्जाम मूवी बनाई है. ये सुनते ही चंकी बेहोश हो गए. और बिना हाथ धोए ही उनसे हाथ मिलाने लगे. इस दौरान पहलाज निहलानी ने उन्हें एक मूवी में साइन कर लिया और इस तरह उन्हें टॉयलेट में अपनी पहली फिल्म मिली.

मीडिया को इंटरव्यू देने के दौरान चंकी बताते है की अब जब भी हम मिलते है तो उस इंसिडेंट को जरूर याद करते है और हस्ते हैं.
View this post on Instagram

