राष्ट्रपति भवन में सितारों का सम्मान: धर्मेन्द्र के लिए हेमा मालिनी ने लिया पद्म विभूषण, हरमनप्रीत कौर भी हुईं सम्मानित

राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई बड़ी हस्तियों को सम्मानित किया। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया, जिसे हेमा मालिनी ने ग्रहण किया। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को उनके शानदार प्रदर्शन और नेतृत्व के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति भवन में सितारों का सम्मान: धर्मेन्द्र के लिए हेमा मालिनी ने लिया पद्म विभूषण, हरमनप्रीत कौर भी हुईं सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 25 मई को कई बड़ी हस्तियों को पद्म पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया। यह सम्मान उनकी पत्नी व मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने लिया।

अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण

धर्मेंद्र को भारतीय सिनेमा और कला में उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। अवार्ड लेते समय हेमा मालिनी और उनकी बेटी अहाना देओल काफी इमोशनल नजर आईं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस भव्य समारोह के पहले चरण में कुल 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 

हरमनप्रीत कौर हुईं पद्मश्री से सम्मानित

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनकी कप्तानी में टीम ने इस साल शानदार प्रदर्शन किया। इस साल कुल 131 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए जाने हैं।

वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली महिला कप्तान

हरमनप्रीत कौर ने पिछले साल इतिहास रचा था, वह भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली महिला कप्तान बनीं। कौर को उनके शानदार करियर, उपलब्धियों और नेतृत्व के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है