मऊगंज, महात्मा गांधी और नंदी की मूर्ति खंडित : कांग्रेस ने थाने में दिया ज्ञापन, 48 घंटे में आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग

Mauganj Statues Vandalized : हाथी की मौत के बाद अब गांधी प्रतिमा और नंदी बाबा का सिर कटा, कांग्रेस ने कहा क्षेत्र हो रहा कलंकित

मऊगंज, महात्मा गांधी और नंदी की मूर्ति खंडित : कांग्रेस ने थाने में दिया ज्ञापन, 48 घंटे में आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग

पब्लिक वाणी मऊगंज

मऊगंज जिला क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद हनुमना के गांधी पार्क में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और तालाब के समीप शंकर मंदिर के सामने स्थापित नंदी बाबा की प्रतिमा का सिर काटे जाने की घटना से आक्रोश फैल गया है। घटना की जानकारी लगते ही पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की।

पूर्व विधायक ने घटना को बताया दुर्भाग्य 

मामले में भोपाल से सीधे थाने पहुंचे कांग्रेस नेता पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य की बात है। वर्षों से गांधी पार्क के नाम से मशहूर स्थल पर लगी गांधी जी की प्रतिमा और धर्म के प्रतीक नंदी का सिर काटना दोनों ही गंभीर और कलंकित करने वाली घटनाएं हैं। 

उन्होंने गणेश उत्सव के दौरान हाथी की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्र लगातार ऐसी घटनाओं से कलंकित हो रहा है,जिस तरह से गोडसे ने गांधी जी की हत्या की थी उसी तरह आज प्रतिमा का सिर काटना उससे कम नहीं है।

उन्होंने कहा कि हाथी की मौत के मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई। छोटे कर्मचारियों को नहीं बल्कि डीएफओ, कंजरवेटर और शासन-प्रशासन की लापरवाही इसके लिए जिम्मेदार है। 

कांग्रेस ने जनआंदोलन करने की दी चेतावनी 

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि इस मामले में अज्ञात में एफआईआर तो दर्ज हुई है, लेकिन 24 से 48 घंटे के अंदर सही मुलजिम की गिरफ्तारी होनी चाहिए। किसी निर्दोष को फंसाया न जाए। अगर 48 घंटे में सही आरोपियों को नहीं पकड़ा गया और उन पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा नहीं लगाया गया तो कांग्रेस जनआंदोलन करेगी और धरने पर बैठेगी।

कांग्रेस ने मांग करते हुए कहा कि 2 अक्टूबर से पहले गांधी पार्क में नई प्रतिमा स्थापित की जाए, अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता स्वयं प्रतिमा स्थापित करेंगे। ज्ञापन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरि लाल एवं ब्लॉक अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

यहां क्लिक करके पढ़िए पूरी खबर ...