राज्य पुलिस सेवा के 8 अफसर बनेंगे IPS, राजेश मिश्रा का लिफाफा बंद
राज्य पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों को IPS अवॉर्ड के लिए मंत्रालय में UPSC के सदस्य संजय वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में 27 नामों पर विचार किया गया
पब्लिक वाणी, भोपाल। राज्य पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों को IPS अवॉर्ड के लिए गुरुवार को मंत्रालय में UPSC के सदस्य संजय वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में 27 नामों पर विचार किया गया, जिसमें 8 को क्लीयर कर दिया गया है और इन नामों को राजेश मिश्रा के लिफाफे में बंद कर दिया गया।
राज्य पुलिस सेवा के 1997 बैच के अधिकारी सीताराम सदभैया के अलावा 1998 बैच की निमिशा पांडे, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा पाठक सोनी, सुमन गुर्जर, एसएस सराफ और समर वर्मा के नाम को हरी झंडी दी गई। जबकि विभागीय जांच के कारण राजेश मिश्रा का लिफाफा बंद किया गया है।
Varsha Shrivastava 
