अमेरिका ने भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर किया हमला, 87 नौसैनिक शहीद
अमेरिका ने ईरानी युद्धपोत IRIS Dena पर हमला किया, जो श्रीलंका के पास डूब गया, जिसमें 87 नौसैनिक मारे गए और 100 से ज्यादा लापता हैं। यह जहाज भारत से लौट रहा था और हमले के बाद श्रीलंकाई नौसेना ने बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया।
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। इस बीच अमेरिका ने ईरानी युद्धपोत IRIS देना पर हमला किया, जिससे युद्धपोत श्रीलंका के पास डूब गया। यह युद्धपोत भारत से लौट रहा था तभी बीच रास्ते में हमला किया गया। हमले के वक्त युद्धपोत पर करीब 180 लोग मौजूद थे। हमले में अब तक सिर्फ 32 लोगों को ही बचाया जा सका है, जबकि 87 ईरानी नौसैनिक मारे गए हैं।

वहीं कई लोगों के लापता होने की खबर है, जबकि 100 से ज्यादा लोग तो पानी में ही गायब हो गए हैं, जिन्हें ढूंढने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि हमले के बाद ईरानी जहाज ने श्रीलंकाई सेना को संकट का संकेत (Distress Call) दिया था, जिसके बाद श्रीलंकाई सेना ने बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया।
https://t.co/PiqQpVIrMu pic.twitter.com/Wc1e0B0um7
— Department of War ???????? (@DeptofWar) March 4, 2026
वहीं रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि ईरानी जहाज से उन्हें इमरजेंसी सिग्नल मिला था, जिसके तुरंत बाद श्रीलंकाई नौसेना ने बचाव मिशन रवाना किया था। वहीं अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी जहाज को हिन्द महासागर में टॉरपीडो से निशाना बनाकर डुबा दिया।

श्रीलंकाई अधिकारियों ने बताया कि 4 मार्च को करीब 6 से 7 बजे के बीच ईरानी युद्धपोत ने हमें मदद के लिए मैसेज भेजा। उस वक्त यह जहाज दक्षिणी श्रीलंका के गाले शहर से करीब 75 किलोमीटर दूर था। यह जहाज भारत के विशाखापट्टनम में आयोजित 2026 इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में हिस्सा लेकर लौट रहा था।
.@SECWAR “In the Indian Ocean—an American submarine sunk an Iranian warship, that thought it was safe in international waters.
— DOW Rapid Response (@DOWResponse) March 4, 2026
Instead, it was sunk by a torpedo—Quiet Death.
The first sinking of an enemy ship by a torpedo since World War 2. Like in that war—back when we were… pic.twitter.com/Y97YQBxQza

