चांदी की कीमतों ने रचा इतिहास: पहली बार 3 लाख के पार, 1 दिन में 13 हजार रुपये की बढ़त
शादियों का सीजन अभी सही से शुरू भी नहीं हुआ है और सोना-चांदी की कीमतों ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। कारोबार के पहले ही दिन सोमवार को चांदी ने गदर मचा दी है।
शादियों का सीजन अभी सही से शुरू भी नहीं हुआ है और सोना-चांदी की कीमतों ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। कारोबार के पहले ही दिन सोमवार 19 जनवरी को चांदी ने गदर मचा दी है। एक किलोचांदी की कीमत 3 लाख रुपए के पार निकल गई है। चांदी ने इतिहास में पहले बार इतनी कीमत पार की है। वायदा बाजार में चांदी का भाव पहली बार 3 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गया। इसमें एक ही सत्र में 13 हजार रुपए से ज्यादा का उछाल आया है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोमवार को निवेशकों की मजबूत मांग और सकारात्मक वैश्विक रुझानों से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत में भारी उछाल आया. इसके साथ ही चांदी पहली बार 3 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों का वायदा भाव 13,553 रुपये या 4.71 फीसदी की भारी तेजी के साथ 3,01,315 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.
ग्लोबल मार्केट में भी मजबूत उछाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंध की कीमत 5.81 डॉलर या 6.56 फीसदी की बढ़त के साथ 94.35 डॉलर प्रति औसत के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। विश्लेषकों का कहना है कि औद्योगिक मांग में तेजी और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी ने चांदी को जबरदस्त समर्थन दिया है जो हाल के सत्रों में सोने से बेहतर प्रदर्शन कर रही है. इसका मतलब है कि चांदी ने फिलहाल सोने से भी कहीं ज्यादा रिटर्न दिया है.
pushpendra 
