Iran-Israel war: युद्ध के बीच इजराइल में बंकर में शादी, पुरिम पर्व भी मनाया गया

इजराइल में युद्ध के बीच दूल्हा मिशा और दुल्हन लियोर ने बंकर में शादी की, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। साथ ही युद्ध के दौरान यहूदियों का पर्व पुरिम भी तेल अवीव के बम शेल्टर में धूमधाम से मनाया गया।

Iran-Israel war: युद्ध के बीच इजराइल में बंकर में शादी, पुरिम पर्व भी मनाया गया
google

ईरान-इजराइल जंग के बीच कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जहां दोनों देश आपस में लड़ रहे हैं, वहीं जंग के बीच बुधवार को इजराइल में बंकर में एक कपल ने शादी की है। ये तस्वीरें इजराइल के रहने वाले दूल्हा मिशा और दुल्हन लियोर की शादी की हैं। पहले यह शादी पेटाह टिकवा में होने वाली थी, लेकिन युद्ध की वजह से इसे बम शेल्टर में शिफ्ट किया गया।

इस बीच इजराइल में यहूदियों का पर्व पुरिम (Purim) भी मनाया जा रहा है। जंग की वजह से लोगों ने तेल अवीव के एक बम शेल्टर में धूमधाम से यह पर्व मनाया, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

युद्ध के बीच खुशियों की तस्वीरें...