भोपाल में हरियाली का संदेश वीडी शर्मा ने किया वृक्षारोपण सुरेश पचौरी भी रहे मौजूद

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया पांच नंबर स्थित पार्क में वृक्षारोपण मां के नाम एक पेड़ के नाम पर किया वृक्षारोपण पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी वृक्षारोपण में हुए शामिल

भोपाल में हरियाली का संदेश वीडी शर्मा ने किया वृक्षारोपण सुरेश पचौरी भी रहे मौजूद

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष VD Sharma ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल के शाहपुरा स्थित पांच नंबर पार्क में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री  सुरेश पचौरी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए जनभागीदारी बेहद आवश्यक है। वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित विकास को लेकर जागरूकता का संदेश भी दिया गया। वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से शहर में हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।