सलमान-लॉरेंस विवाद: फेमस काले हिरण केस पर बनी फिल्म, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर
सलमान खान से जुडी सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी पर बनी फिल्म 'काला हिरण' का पोस्टर रिलीज हो गया है। मेकर्स का कहना है कि इसमें केस से जुड़ी पूरी कहानी और विवादों को दिखाया जाएगा।
करीब तीन दशक पहले सुर्खियों में आए काले हिरण शिकार मामले की कहानी अब बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। इस मामले पर बेस्ड फिल्म 'काला हिरण' का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्ममेकर अमित जानी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म का टीजर 20 जून को फैंस के सामने लाया जाएगा।
क्या होगी फिल्म की कहानी?
मेकर्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी 1998 में राजस्थान के जोधपुर जिले के काकाणी गांव में सामने आए काले हिरण शिकार मामले के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में उस समय हुई घटनाओं, जांच, कानूनी कार्रवाई और अदालत में चले लंबे मुकदमे को मनोरंजक लेकिन सीरियस अंदाज में पेश करने की कोशिश की गई है।
Jani Firefox Films Unveils the Gripping First Look Poster of "Kala Hiran: The Battle for Legacy" Highly Anticipated Teaser Set to Drop on June 20
— Amit Jani (@AmitJaniIND) May 29, 2026
Jani Firefox Media Private Limited has officially released the intense first-look poster for its upcoming high-octane crime drama,… pic.twitter.com/yH8GH2rt28
फिल्म में सिर्फ शिकार मामले की कहानी ही नहीं दिखाई जाएगी, बल्कि इससे जुड़े विवादों और बाद में सामने आए मैटर्स को भी शामिल किया गया है। मेकर्स का दावा है कि दर्शकों को कोर्टरूम ड्रामा, क्राइम थ्रिलर और चर्चित विवादों का मिक्स एंटरटेनमेंट मिलेगा।
इन शहरों में हुआ शूट
अमित जानी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पूरी की गई है। संभल, मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में इसके अधिकांश दृश्य फिल्माए गए हैं। उनका कहना है कि फिल्म में उस दौर की सिचुएशन्स और घटनाओं को पर्दे पर रिएलिटी के करीब दिखाने की कोशिश की गई है।
Uttar Pradesh: Film producer Amit Jani says, "A film titled 'Kala Hiran' has been made based on the 1998 blackbuck poaching case in Kankani village near Jodhpur, allegedly involving Salman Khan. The film portrays the courtroom drama, crime-thriller elements, and the rivalry… pic.twitter.com/YGgz4ckpQm
— IANS (@ians_india) May 29, 2026
सलमान-लॉरेंस विवाद पर फिल्म
गौरतलब है कि 1998 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था। उस समय उनके साथ Saif Ali Khan, Tabu और Sonali Bendre सहित कई कलाकार भी मौजूद थे। यह मामला वर्षों तक अदालत में चला और देश के सबसे फेमस कानूनी मामलों में शामिल रहा।
फिलहाल फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं की गई है। हालांकि पोस्टर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
Saba Rasool 
